प्रयागराज: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी (BJP) नेता उमा भारती (Uma Bharti) के प्रयागराज के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. गुरुवार को प्रयागराज में उमा भारती के कार्यक्रम से पहले दो पार्टी नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इतना ही नहीं इसके बाद एक महिला नेता के रोने की आवाज सुनाई दी और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई.
पदाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप
जोरों से चीखते हुए महिला नेता ने एक पदाधिकारी पर अपने पति को पीटने और परिवार का उत्पीड़न किए जाने का गंभीर आरोप लगाया. खास बात ये रही कि जिस दौरान यह सब हो रहा था उस दौरान उमा भारती समेत कई नेता मंच पर मौजूद थे. इन सभी चीजों को नजरअंदाज करते हुए मंच से चलते बनें.
यह भी पढ़ें : यूपी तो क्या देश में भी मुझसे बड़ा कोई गुंडा नहीं, ब्रजेश-मुख्तार मेरे दरबारी: राजभर
महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष हैं मिश्र
हंगामा शुरू होने से पहले ही उमा भारती व दूसरे बड़े नेता अपना भाषण ख़त्म कर चुके थे. हंगामा करने वाली महिला नेता सौम्या मिश्र पार्टी के महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष है, जबकि उसने नेता अमरनाथ यादव पर आज उमा भारती के कार्यक्रम में अपने पति को पीटे जाने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया. वह काशी प्रांत में क्षेत्रीय महामंत्री हैं. मारपीट और महिला नेता के हंगामे का लाइव वीडियो भी सामने आया है. दोनों नेताओं में एक जमीन को लेकर पहले भी आपस में कहासुनी हो चुकी है.
