लखनऊ: महात्मा गांधी की जयंती पर बीजेपी (BJP) को विपक्षी खेमे से गिफ्ट मिलता दिख रहा है. कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) के संसद सत्र में शामिल होने के बाद, सपा और बसपा के लिए भी बुरी खबर है. क्योंकि, अकेले कांग्रेस ही नहीं सपा और बसपा के विधायक भी विधानसभा के उस विशेष सत्र में मौजूद रहे जिसका सभी विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है. औऱ अब इन विधायकों के जल्द ही बीजेपी में शामिल होने के कयास लग रहे हैं.
कौन-कौन विधायक रहे सत्र में शामिल
कांग्रेस की ओर से जहां रायबरेली सदर विधायकअदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) इस सत्र में शामिल हुईं वहीं बसपा विधायक अनिल सिंह (BSP MLA Anil singh)और सपा विधायक नितिन अग्रवाल भी विधानसभा सत्र में शामिल हुए. कांग्रेस विधायक अदिति सिंह (Congress MLA Aditi Singh) ने तो सत्र में अपना भाषण भी दिया वहीं इस सबके बाद अब इन तीनों विधायकों के बीजेपी (BJP) में शामिल होने के कयास तेज हो गए हैं.इससे पहले अदिति सिंह अनुच्छेद 370 पर भी केंद्र सरकार का समर्थन कर चुकी हैं. वो गांधी परिवार की करीबी मानी जाती हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से उनके तेवर बदले-बदले हैं.
यह भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों का दौर जारी, अबकी बार इस परीक्षा का पेपर हुआ आउट
विपक्ष ने किया है सत्र का बहिष्कार
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर हो रहे इस विशेष सत्र का विपक्ष ने बहिष्कार किया है. ये ऐतिहासिक सत्र 3 अक्टूबर रात 11 बजे तक चलेगा. इसमें करीब 16 से ज्यादा मुद्दों पर चर्ची करके प्रस्ताव पास किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद होईकोर्ट से आजम खान को मिली बड़ी राहत, नहीं हो सकेगी गिरफ्तारी
