पुलिसकर्मियों को मिली अंग्रेजी अखबार पढ़ने की नसीहत, SP ने कहा- डिक्शनरी खरीदकर सीखें बेसिक भाषा

अपना लखनऊ अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग (Uttar pradesh Police)में नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर है. बलरामपुर जिले (Balrampur) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देव रंजन वर्मा की ओर से जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को अंग्रेजी सीखने के लिए कहा गया है. एसपी की ओर से जारी किए गए फरमान के मुताबिक, अब जिले के हर पुलिस कर्मचारी को अंग्रेजी अखबार पढ़ना होगा और छुट्टी के लिए आवेदन भी अंग्रेजी भाषा में ही लिखकर आवेदन करना होगा.

डिक्शनरी खरीदकर सीखें बेसिक भाषा
एसपी की ओर से जारी किए गए फरमान में कहा गया है कि जिस भी पुलिस कर्मचारी को अंग्रेजी भाषा सीखने में किसी तरह की परेशानी आती है या कोई शब्द समझ नहीं आता है तो वह अपने डिक्शनरी खरीदे और अंग्रेजी के बेसिक को सीखें.

क्लास का होगा आयोजन
एसपी की ओर से जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि पिछले सप्ताह कई पुलिस स्टेशनों, जिला मुख्यालयों और पुलिस लाइनों में कक्षाएं और कार्यशालाएं आयोजित करने के बाद यह आदेश जारी किया.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *