शरीर में रोज सांस के जरिये लाखों हानिकारक बैक्टीरिया जाते हैं. लेकिन हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है जिससे ये हमें नुकसान नहीं पहूंचा पाते हैं. परंतु जब हम अनहेल्दी खाना खाते हैं और हमारी दिनचर्या असमय हो जाती है तब हमारी यही प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है. इसी वजह से हम आसानी से बीमार हो जाते हैं. इसके दुष्परिणाम के कारण ही हमें छोटी-छोटी बीमारियां आसानी से होने लगती हैं. इससे बचने का सबसे आसान तरीका है हेल्दी आहार का सेवन. लेकिन समय की कमी के कारण हम इसे अपना नहीं पाते हैं. ऐसे में इन सूप का सेवन करें और इम्यूनिटी को मजबूत रखें ताकि बीमारियों से बचाव हो.
हरी और पत्तेदार सब्जियां – सूप बनाने के लिए पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करें. पत्ता गोभी और पालक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं साथ इसमें विटामिन सी और जिंक होता है जो कोल्ड को दूर करने में भी मददगार है. तो इस सूप को बनाकर इसका सेवन करें.
लहसुन का सूप – लहसुन ऐसा मसाला है जिसका प्रयोग लगभग हर घर में होता है. यह आपके किचेन में मौजूज मसाला नहीं बल्कि एक औषधि है. इसमें एलिसिन होता है जो कि सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है. 2014 में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ कि जो लोग रोज लहसुन की एक कली का सेवन करते हैं उनकी प्रतिरोधक क्षमत मजबूत रहती है और वे बीमार नहीं पड़ते.
गर्म शोरबा – इसे यखनी भी कहते हैं. शाकाहारी इसे विभिन्न मसालों के जरिये बना सकते हैं वहीं मांसाहारी इसे मांस को उबालकर बना सकते हैं. इससे डीहाइड्रेशन की समस्या दूर होती है और अगर कोल्ड के कारण नाक बंद हो जाये तो इसके सेवन से खुल भी जाती है.
मशरूम का सूप – मशरूम का भी सूप बनाकर पीना सेहतमंद होता है. मशरूम में विटामिन डी होता है. यह संक्रमण से भी बचाता है. इस सूप में विटामिन सी, विटामिन डी, एलिसिन, जिंक जैसे तत्व हैं जो हर तरह के बैक्टीरिया का खात्मा करके शरीर को रोगमुक्त रखते हैं.
