अभी अभी मायावती का बड़ा ऐलान, कहा बाबा साहब की तरह करुंगी धर्मपरिवर्तन

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बड़ा ऐलान किया है. नागपुर में बसपा प्रमुख मायावती ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि बाबासाहब भीम राव आंबेडकर ने मृत्यु से कुछ समय पहले अपना धर्म परिवर्तन किया था. आप लोग मेरे धर्म परिवर्तन के बारे में भी सोचते होंगे. मैं निश्चित रूप से बौद्ध धर्म का अनुयायी बनने के लिए ‘दीक्षा’ लूंगाी लेकिन सही समय आने पर ऐसा करूंगी.

लोगों से की धर्म परिवर्तन की अपील

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि ऐसा तब होगा जब पूरे देश में बड़ी संख्या में लोग धर्मांतरण करें. धर्मांतरण की यह प्रक्रिया भी तब ही संभव है जब बाबासाहब के अनुयायी राजनीतिक जीवन में भी उनके बताए रास्ते का अनुसरण करें. मायावती के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज है. कई लोग इसे मायावती का आखिरी ट्रंप कार्ड भी मान रहे हैं, उनके मुताबिक तीन तीन चुनाव की हार झेल चुकी मायावती के पास अब कुछ बचा नहीं लिहाजा वो धर्म कार्ड खेलकर अपनी साथ बचाने की कोशिश कर रही है.

आरएसएस पर भड़कीं मायावती

वहीं रैली में उन्होंने आरएसएस के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर मायावती ने कहा, उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  प्रमुख के ‘हिंदू राष्ट्र’ बयान से सहमत नहीं है. बाबासाहब आंबेडकर ने धर्मनिरपेक्षता के आधार पर संविधान बनाया था. उन्होंने धर्मनिरपेक्षता के आधार पर सभी धर्म के लोगों का ख्याल रखा था. आरएसएस प्रमुख को इस तरह का बयान देने से पहले सच्चर समिति की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए.

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *