प्रतापगढ़ पुलिस की ये खबर बेरोजगार जरुर पढ़ें, घर बैठे हजारों कमाने की है योजना

अपनी पुलिस होमपेज स्लाइडर

प्रतापगढ़: उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh)की प्रतापगढ़ पुलिस (PratapgarhPolice) ने अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एक शानदार और अनोखी पहल का शुभारंभ किया है. इस पहल के जरिए अच्छी खासी आमदनी का जरिया तो मिलेगा ही अपराध भी कम हो जाएंगे. दरअसल, उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ पुलिस (PratapgarhPolice)ने अपराध और अपराधियों से जुड़ी जानकारी मुहैया कराने पर इनाम का ऐलान किया है.

मुखबिर रोजागार योजना
दरअसल, पुलिस ने इस योजना को मुखबिर रोजगार योजना का नाम दिया है. इस योजना में पुलिस ने घोषणा की है कि, अपराध की जानकारी देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा. तभा मुखबिर का नाम और पहचान भा गुप्त रखी जाएगी. पुलिस इस योजना का बखूबी प्रचार भी कर रही है. दरअसल, सर्किल सीओ नवनीत कुमा नायक ( Co Navneet Kumar ) ने नायाब योजना की पहल करते हुए एक पोस्टर जारी करवाया है. इस पोस्टर में लिखा है कि, घर बैठे कमाए हजारों रुपए. इस पोस्टर में लिखा है कि, अपराध और अपराधी की सही सूचना देने पर ईनामी राशि या तो आपके खाते में भेज दी जाएगी या सीधे आपको दी जाएगी. इस पोस्टर में पट्टी सीओं का नंबर भी दिया गया है.

किस अपराध पर कितना ईनाम?
प्रतापगढ़ पुलिस (PratapgarhPolice) ने हर अपराध की सही सूचना के लिए एक निश्चित धनराशि तय की है. इस रेटकार्ड के मुताबिक
एक अवैध रिवॉल्वर/पिस्टर पकड़वाने रक 5 हजार का ईनाम मिलेगा
चोरी की बाइक पकड़वाने पर 1 हजार का इनाम
अवाध कट्टा पक़ड़वाने पर 1 हजार का इनाम दिया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *