विधायक पिता ने साक्षी मिश्रा को दिया बड़ा झटका, घड़े में मिली बच्ची ली गोद

अपना लखनऊ मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : बीजेपी के बिथरी से विधायक राजेश मिश्रा हाल ही में अपनी बेटी साक्षी मिश्रा की शादी की वजह से सुर्खियों में थे. अब फिर विधायक राजेश मिश्रा सुर्खियों में हैं और मगर इस बार इसकी वजह साक्षी मिश्रा नहीं बल्कि उनके गोद ली मासूम बेटी है.

मरी बेटी को दफनाने पहुंचे तो मिली जिंदा बेटी

जानकारी के मुताबिक. बरेली के सीबीगंज के हितेश कुमार की नवजात बेटी की मौत हो गई थी. उसे दफनाने के लिए वह श्मशान गए तो वहां पर जमीन खोदते समय उन्हें एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. उन्होंने आवाज आ रही जगह पर खुदाई शुरू की तो वहां एक घड़े में बच्ची बंद मिली. उसे निकालकर तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बारे में जब बिथरी के विधायक राजेश मिश्रा को पता चला तो वह तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उसकी हालत के बारे में पूछा और उस बच्ची को गोद लेने की घोषणा कर दी.

48 घंटे दबी रही बच्ची

बताया जा रहा है बच्ची एक मटके में जमीन के तीन फीट नीचे करीब 48 घंटे तक दबी रही. बच्ची गोद लेने पर विधायक ने कहा की बच्ची को बेहतर इलाज मिल सके. इसके लिए हमने उसे सरकारी अस्पताल से निकालकर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया. उस बच्ची का वजन काफी कम था. फिलहाल उसकी हालत में काफी सुधार हुआ है लेकिन वह पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं आ पाई है’ पप्पू ने बताया कि वह उस बच्ची को गोद ले चुके हैं और उस बच्ची के बेहतर इलाज तथा देखरेख के लिए डॉक्टरों सहित उनका परिवार भी लगा हुआ है. पप्पू ने उस बच्ची का नाम ‘सीता’ रखा है.

इस वजह से आए थे चर्चा में

आपको बता दें कि राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल चर्चा में तब आए थे, जब उनकी बेटी साक्षी ने दलित से शादी करने के बाद उनपर गंभीर आरोप लगाए थे. साक्षी का कहना था कि उनके पिता राजेश दलित से शादी करने के खिलाफ हैं. साक्षी ने अपने पिता से खुद को जान का खतरा भी बताया था.

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *