हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: हिंदू महासभा के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. ये वारदात राजधानी लखनऊ के नाका ताना क्षेत्र के खुर्शीदाबाद की है. बताया जा रहा है कि, कमलेश तिवारी को किसी परिचित ने गोली मारी है. कहा ये भी जा रहा है कि, गर्दन पर भी धारदार हथियार से वार किया गया है. हाल ही में कमलेश तिवारी ने हिंदू समाज पार्टी भी बनाई थी. इस हमले के बाद परिजनों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था वहीं डॉक्टरों ने तिवारी को मृत घोषित कर दिया.

पैगंबर पर टिप्पणी करके चर्चा में आए थे
बीते साल कमलेश तिवारी पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक कमेट करके चर्चा में आए थे. इसके चलते जेल भी गए थे. बाहर आकर उन्होंने हिंदू समाज पार्टी बनाई थी. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. कहा जा रहा है किस पहले गला रेता फिर गोली मारी गई, वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *