वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में अब श्रद्धालुओं को जबरन चंदन-टीका नहीं लगा सकेंगे गोस्वामी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

मथुरा. उत्तर प्रदेश में मथुरा (Mathura) के वृन्दावन शहर (Vrindavan city) में स्थित बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) की प्रशासनिक अधिकारी ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के माथे पर जबरन टीका या चंदन लगाए जाने पर रोक लगा दी है. ऐसा करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. मंदिर के राजभोग के सेवायत शैलेंद्र नाथ गोस्वामी ने प्रशासनिक अधिकारी सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) अर्चना सिंह से शिकायत की थी कि कई गोस्वामी जिनकी उस दिन सेवा भी नहीं होती वे मंदिर में बैठ जाते हैं और वहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन या टीका लगाकर उनसे दान-दक्षिणा मांगते हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से मंदिर की व्यवस्था भंग होती है तथा प्रतिष्ठा को भी आघात पहुंचता है. ऐसे में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु स्वयं को असहज स्थिति में पाते हैं और मंदिर के प्रति उनके मन में गलत छवि उभरती है. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मंदिर प्रशासक द्वारा ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए 16 मार्च 2017 में भी एक आदेश पारित किया था.

ये भी पढ़ेंः- पड़ताल: नोएडा एयरपोर्ट के नाम से जारी हुई फोटो, बिजिंग के हवाई अड्डे की निकली!

गोस्वामी ने बताया कि मंदिर प्रशासक न्यायाधीश ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उक्त आदेश का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही मंदिर परिसर में चबूतरे आदि पर अवैध कब्जा करने वाले और वहां बैठने वाले लोगों को भी हटाए जाने को कहा गया है.

इनपुटः एजेंसी

एक नजर इधर भी…

CMYogi In Azamgarh:बदल सकता है आजमगढ़ का नाम,सीएम योगी ने जनसभा में कहा ‘आर्यमगढ़’

योगी आदित्यनाथ कहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिया जवाब

दिल्‍ली में 6 महीने और फ्री मिलेगा राशन, केजरीवाल सरकार का ऐलान

UP Government Jobs 2021: 22000 से अधिक पदों पर भर्तियां, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *