आम जनता उन्हें अपना ‘प्रवक्ता’ कहती है, पुलिस के सबसे बड़े मुखिया (डीजीपी) उन्हें अपना ‘ब्रैंड एंबेसडर’ कहते हैं राजनेता उन्हें चलती फिरती ‘विकिपिडिया’ कहते हैं. अपनी पत्रकारिता से वो ‘ननकू और रज्जाक’ (गरीब-असहाय) का प्रतिनिधित्व करते हैं. युवाओं-बेरोजगारों (तमाम अभ्यर्थियों ) के वो आइकॉन हैं. वो हैं हिंदी पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री.
नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं अमिताभ अग्निहोत्री
अपनी शानदार शैली और दमदार आवाज के मालिक अमिताभ अग्निहोत्री जी अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. Network 18 (हिंदी नेटवर्क) में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर कार्यरत अमिताभ अग्निहोत्री जी ने हाल ही में Network 18 में अपनी सेवा समाप्ती की घोषणा कर दी हैं. अब आगे की पारी वो R9 न्यूज चैनल में बतौर एडिटर-इन-चीफ शुरु कर रहे हैं. R9 जल्द ही उत्तर प्रदेश में अपनी बड़ी मौदूजगी दर्ज कराएगा.
इन चैनल्स को दिलाया मुकाम
अमिताभ अग्निहोत्री नए चैलेंज के साथ मैदान में उतर रहे हैं. अभी तक का रिकॉर्ड भी रहा है कि, वो जिस चैनल के साथ जुड़े हैं उसे वो मुकाम दिलाया है जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में सुनाई देती रही है. जिस Network 18 (हिंदी नेटवर्क) को उन्होंने अलविदा कहा है उसके आंकड़े खुद गवाह हैं कि, उनके आने से पहले चैनल कहां था और अब आज कहां खड़ा है. एक पूरी टीम के जाने के बाद हिचकोले खा रहे चैनल को अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने दम पर 10 फीसदी मार्केट शेयर से 40 फीसदी तक पहुंचाया. News18 UP/UK में रात 8 बजे आने वाला उनका डिबेट शो ‘महाबहस’ काफी चर्चा में रहता था. हर सप्ताह कोई ना कोई एक मुद्दा सियासी गलियारों की चर्चा में रहता था. ढाई साल की इस पारी में उनके द्वारा उठाए गए तमाम विषयों पर सरकार ने सकारात्मक एक्शन लिया अन्य ‘उपलब्धियों की लिस्ट देखें तो बतौर मैनेजिंग एडिटर 2011 के उस दौर में ‘टोटल टीवी’ को बड़ी पहचान दिलाई जब चुनिंदा बड़े-बड़े न्यूज चैनल का बोलबाला था. उसके बाद उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के नए नवेले ‘समाचार प्लस’ को टीआरपी में ही नहीं बल्कि प्रदेश के सबसे भरोसमंद चैनल का ओहदा दिलाया था. अमिताभ अग्निहोत्री वहां प्रबंध संपादक थे पहले साल में ही समाचार प्लस ने उपलब्धियों के कई कीर्तिमान स्थापित किए थे. समाचार प्लस यूपी-उत्तराखंड को टॉप पोजिशन पर ले जाने में अमिताभ अग्निहोत्री की बड़ी भूमिका मानी जाती है. बिग बुलेटिन और चक्रव्यूह नाम के उनके शो बहुत फेमस हुए थे. K-News जैसे छोटे से चैनल को बड़ी पहचान भी अमिताभ अग्निहोत्री जी ने ही दिलाई थी. यहां उनका ‘आज का मुद्दा’ शो बेहद शानदार शो था. उनके सानिध्य में ही K-News ने पहली बार TRP में नंबर वन का पायदान छुआ था.इस पूरे रिकॉर्ड के साथ उनसे उम्मीद है कि R9 जल्द ही उत्तर प्रदेश में अपनी बड़ी उपस्थिति दर्ज कराएगा.
उनकी संपादकीय टिप्पणी के दीवाने हैं दर्शक

अमिताभ अग्निहोत्री जी की शैली एक आम आदमी की आवाज है. वो अपनी बात उस सरल भाव में रखते हैं जो हर वर्ग के लोगों को भाती है. उनके शो के अंत में होने वाली संपादकीय टिप्पणी बहुत प्रसिद्ध है लोग उनकी संपादकीय टिप्पणी के दीवाने हैं. उनकी टिप्पणियां सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनती है. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक उनकी बेवाक पत्रकारिता के मुरीद हैं. एक बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तो सार्वजनिक मंच से कहा था कि, वो अपने प्रवक्ताओं को खास हिदायत देते हैं कि, ‘अमिताभ जी के शो में जाने से पहले पूरी तैयारी कर के जाएं’. हाल ही में एक शो में प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने उन्हें पुलिस का ब्रैंड एंबेसडर कहा था. कई बार ऐसा हु कि, उनके द्वारा विषय उठाने के बाद शो खत्म होते होते कार्रवाई हुई.
पत्रकारिता का सफर
28 सितंबर 1966 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में जन्मे अमिताभ अग्निहोत्री जी की पत्रकारिता का सफर 3 दशक से ज्यादा पुराना है. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट और 1989-90 में IIMC से पीजी डिप्लॉमा टॉपर अमिताभ जी ने 1990 में दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. दैनिक जागरण , दैनिक ‘आज’, दैनिक भास्कर, देशबंधु में भी अपनी कलम का लोहा मनवाने के बाद फिर टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा.
News18 छोड़ने के बाद लोग लिख रहे ‘Miss You Amitabh Sir’
अमिताभ अग्निहोत्री जी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर News18 से अपनी विदाई की बात लिखी. उसके बाद से ही लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि, सर अब कहां दिखेंगे. कल (सोमवार) के दिन शो में ना होने के चलते कई लोगों ने लिखा ‘मिस यू सर’. ट्वीटर पर एक दर्शक ने लिखा है कि, पूरे दिन हम घर वाले इधर-उधर रहते हैं लेकिन आपके शो के समय हम सब परिवार वाले एक जगह बैठकर आपका शो देखते थे. ‘आज आपको मिस कर रहे हैं’. फेसबुक पर एक दर्शक ने फोटो टैग करते हुए लिखा कि, ‘जहां रहेगा वही रोशनी लुटाएगा, किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता’. उनकी नई पारी पर एक दर्शक ने लिखा है कि, ‘जब हौसला बना लिया ऊँची उड़ान का फिर देखना फिजूल है कद आसमान का’
