अलीगढ़ : जल्द ही अलीगढ़ की किस्मत बदलने वाली है क्योंकि योगी सरकार ने ताला हार्डवेयर कारोबार की बेहतरी के लिए बड़ा फैसला लिया है. अलीगढ़ में नौ कॉमन फेसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित किए जाएंगे. इसके लिए पांच नवंबर तक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी मांगी गई है. केंद्र वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत पास किया गया है.
केन्द्र सरकार भी करेगी सहयोग़
सीएफसी के लिए 20- 25 सदस्यीय उद्यमियों के समूह होंगे. केंद्र के लिए यह समूह भूमि उपलब्ध कराएगा. किसी भी सदस्य की 10 फीसद से अधिक की हिस्सेदारी नहीं होगी. एक पर केंद्र सरकार 15 करोड़ रुपया तक खर्च करेगी. 20 फीसद धनराशि समूह को खर्च करनी होगी. योगी सरकार ने ताला-हार्डवेयर का चयन ओडीओपी के तहत किया है. इस कारोबार को विकसित करने के लिए सरकार उद्यमियों को संसाधन उपलब्ध करा रही है. उत्पादन की गुणवत्ता से लेकर चमक दमक यानी आकर्षण पर जोर है.
विदेश तक पहुंचेगी पकड़
सीएम योगी देशी-विदेशी बाजार में धाक जमाने के लिए ये प्रयास कर रहे हैं. उद्यमियों को आधुनिक तकनीक व कुशल कारीगर उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शुमार हैं. ताला हार्डवेयर की गुणवत्ता की बेहतरी के लिए नौ सीएफसी स्थापित होंगे, जिनमें रॉ मैटेरियल बैंक, टेस्टिंग लेबोरेटरी, डाई टैंपिङ्क्षरग, इलेक्ट्रोप्लेटिंग एंड पीवीडी (फिजिकल वेपर डिजोजिशन) कोटिंग, डिजाइन डेवलपमेंट सेंटर का निर्माण होगा. इसके अलावा स्मार्ट इलेक्ट्रानिक लॉक्स के लिए नॉलेज सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, विपणन केंद्र स्थापित किए जाएंगे, साथ ही कॉमन इनफ्लीमेंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) तीन एकड़ भूमि में निर्माण किया जाएगा.
