1 जुलाई से बदल गए हैं ये 7 नियम, जेब से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा असर

अन्य जिले बिना श्रेणी लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

दिल्ली/लखनऊ: 1 जुलाई से  से आपकी जेब से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी तक बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. शुक्रवार से बदले इन नियमों का असर वित्तीय लेन-देन पर ज्यादा पड़ेगा. दरअसल, 1 जुलाई से 7 नियम लागू हो रहे हैं. जिसमें  क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन पर TDS, आधार-पैन कार्ड लिंक और डीमैट KYC आदि शामिल हैं. इनके अलावा, गैस की कीमतों में संशोधन और कई अन्य बदलाव भी हो सकते हैं. इन बदलावों की सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

आधार -पैन कार्ड लिंक पर 1,000 शुल्क
आधार और पैन कार्ड को लिंक कराने पर अब 1,000 रुपये शुल्क देना होगा. अभी तक यह 500 रुपये था. हालांकि, मार्च तक यह फ्री था. मार्च, 2023 तक लिंक नहीं कराने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा. इसे आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर खुद लिंक कर सकते हैं।

डीमैट खाता हो जाएगा डिएक्टिव
अगर आपने 30 जून तक डीमैट खाते का KYC नहीं कराया है तो अब यह निष्क्रिय हो जाएगा. यानी आप शेयर बाजार में खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे. शेयर आपने खरीद भी लिया तो आपके खाते में ट्रांसफर नहीं होगा. KYC पूरा होने पर ही यह ट्रांसफर होगा।

क्रिप्टोकरेंसी पर अब 1 फीसदी TDS
एक जुलाई से क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन पर एक फीसदी का TDS देना होगा. आयकर विभाग के मुताबिक, इसमें सभी तरह की एनएफटी और डिजिटल मुद्राएं आएंगी. इस साल बजट में इसे घोषित भी किया गया था।

दोपहिया वाहन और AC खरीदना महंगा
दोपहिया वाहनों की कीमतें 1 जुलाई से बढ़ जाएंगी. इसी के चलते हीरो मोटो कॉर्प 3,000 रुपये तक दाम बढ़ाने वाली हैऔर  दूसरी कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने के लिए तैयार हैं. 5 स्टार AC  खरीदना 10 फीसदी तक महंगा हो जाएगा।

गिफ्ट पर 10 फीसदी TDS
नए टीडीएस नियम के मुताबिक अब दो कारोबारियों या पेशेवरों के बीच हो रहे अतिरिक्त लाभ के लेनदेन पर साल में 20,000 से ज्यादा के फायदे पर 10 फीसदी टीडीएस लगेगा. यह उपहार या लाभ के अलावा कार, प्रायोजित दौरे, फिल्मों के टिकट आदि पर भी हो सकते हैं. डॉक्टर को मुफ्त सैंपल मिल रहा है तो उस पर भी 10 फीसदी टीडीएस लगेगा।

क्रेडिट कार्ड पर बताना होगा कारण 
1 जुलाई से बैंक या वित्तीय कंपनियों को ये बताना जरूरी होगा कि, उन्होंने किसी ग्राहक के आवेदन पर क्रेडिट कार्ड क्यों नहीं दिया।. साथ ही बीमा कवर भी वैकल्पिक रूप से देना होगा. ग्राहक की मंजूरी के बिना कार्ड को अपग्रेड नहीं कर सकते. गलती होने पर कार्ड जारी करने वाले को न केवल फीस लौटानी होगी, बल्कि जुर्माना भी देना होगा।

डेबिट कार्ड को RBI की मंजूरी नहीं
अब बैंक अपने बोर्ड की मंजूरी से ही किसी भी ग्राहक को डेबिट कार्ड जारी कर सकते हैं. इसके लिए आरबीआई की मंजूरी की जरूरत नहीं होगी. डेबिट कार्ड केवल बचत और चालू खाता वाले ग्राहकों को ही दिया जाएगा। बैंक जबरदस्ती किसी को डेबिट कार्ड जारी नहीं कर सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *