लखनऊ/अमेठी: दो दिन से चर्चा में चल रहे अमेठी जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा के व्यवहार पर सरकार ने कड़ा रुख दिखाया है. डीएम प्रशांत कुमार को अमेठी से हटाकर प्रतीक्षारत किया है. उनकी जगह अरुण कुमार अमेठी के नए डीएम बनाए गए हैं.
पीड़ित परिवार का पकड़ा था कॉलर
दरअसल, अमेठी के विशुनदासपु के रहने वाले विजयकुमार की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना से नाराज परिजन पोस्मॉर्टम हाउस पर अपना आक्रोश जता रहे थे. इस दौरान डीएम प्रशांत शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे. तब डीएम ने पीड़ित परिवार से संवेदना जताने के बजाए मृतक के चचेरे भाई सुनील सिंह का कॉलर पकड़ कर भीड़ में खींच लिया था. धक्का देकर गुस्से में कुछ कहा भी था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.
अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने दी थी संयम की सलाह

डीएम का ये व्यवहार अमेठी से सांसद स्मृति इरानी को भी पसंद नहीं आया था उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, हम सेवक हैं शासक नहीं अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि,
‘विनयशील एवं संवेदनशील बने हम. यही प्रयास होना चाहिए . जनता के हम सेवक हैं शासक नहीं’
