रामपुर: रामपुर (Rampur) का सरकारी स्कूल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सनैया जट्ट का ये मॉडल स्कूल खेल-कूद और तमाम दूसरी प्रतियोगिताओ के आयोजन के चलते सुर्खियों में रहता है. यहां के अध्यापक भी हमेशा कुछ अलग करते हैं. इस बार बाल दिवस के अवसर पर भी सनैया जट्ट स्कूल में शानदार बाल आनंनद मेले का आयोजन किया गया.
बाल दिवस पर बाल आनंद मेले का आयोजन

बाल दिवस के अवसर पर स्कूल के प्रांगण में एक शानदार मेले का आयोजन किया गया. इस बाल मेले में बच्चों के द्वारा तरह-तरह के स्टाल लगाए गए थे. इन स्टाल पर खाने पीने की चीजों से लेकर तरह-तरह के सामान बेचे गए थे.
कौन से स्टाल बाल मेले में चर्चा के केंद्र में रहे

बच्चों के द्वारा लगाए गए इस मेले में ‘रामपुरी पानी पूरी’ ‘चाय की चुस्की’, आलू की चांट की ठाट, फल की चांट, मेंहंदी लगाओ हाथ सजाओ स्टाल बेहद खास रहे इसके अलावा खेल के स्टाल जैसे’ करो ढेर बनो शेर’ और रिंग डालना और बाल्टी के पानी में सिक्का डालना बेहद शानदार रहा. इसमें बच्चों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हाथ आजमाए.
टोकन की व्यवस्था से व्यवस्थित था मेला

इस बाल मेले की व्यवस्था टोकन सेंटर से संचालित थी. इस टोकन सेंटर से बच्चों को टोकन दिए गए थे. इस टोकन के जरिए वो अपने मन पसंद की चीजें स्टॉल से खरीद रहे थे और अपने गेम खेल रहे थे. शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा अभिभावकों ने भी बाल मेले का आनंद उठाया.
स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत का दिया संदेश
इस मेले में बच्चों ने स्वच्छता को लेकर भी एक बड़ा संदेश दिया. सभी बच्चों ने अपने स्टाल पर सफाई का बेहद ख्याल रखा.
बच्चों को बांटे गए पुरस्कार

इस बाल मेले के समापन पर शिक्षक-शिक्षिकओं ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया. बच्चे भी पुरस्कार पाकर फूले नहीं समां रहे थे.
पहले भी चर्चाओं में रहा है सनैया जट्ट का ये मॉडल स्कूल
रामपुर का ये मॉडल स्कूल कई मामलों में मॉडल हो गया है. बीते दिनों कबड्डी प्रतियोगिता में यहां के बच्चे ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था. पर्यावरण दिवस पर भी पौधे लगाने का आयोजन किया गया था. इससे पहले भी यहां के शिक्षक-शिक्षिकाएं बेहद शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं.
