नोएडा: होमगार्डस (Home Guard) की हाजिरी में फेरबदलकर लाखों से लाखों के घोटाले की जांच के बीच गौतमबुद्ध नगर (GautamBudh Nagara) में सूरज पुर स्थित होमगार्ड (Home Guard) कमांडेट के कार्यलय में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. इस आग में अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं. बताया जा रहा है कि, उस बक्स में 2014 के बाद से अबतक के मास्टर रोल भी रखे थे.
हाल ही में सामने आया था होमगार्ड वेतन घोटाला
हाल ही में होमगार्ड्स (Home Guard) के वेतन में घोटाले का मामला सामने आया था. इस घोटाले में पता चला था कि, होमगार्ड्स की फर्जी हाजिरी लगाकर लाखों रुपए की हेराफेरी की गई है. यानि ड्यूटी पर तो ज्यादा होमगार्ड दिखाए जाते थे लेकिन असल में कम होमगार्ड्स की ड्यूटी लगती थी. और जिन की ड्यूटी केवल रजिस्टर में दिखाई जाती थी उनका वेतन होमगार्ड विभाग के अधिकारी निकाल लेते थे. मामले में खुलासे के बाद एसएसपी ने सख्ती से कार्वाई की होमगार्ड निदेशक ने भी एक जांच कमेटी गठित की है.
एसएसपी वैभव कृष्ण का बयान
गौतमबुद्ध नगर (Gautambudh Nagar) के एसएसपी वैभव कृष्ण (SSP Vaibhav Krishna) ने बताया कि, सोमवार रात में कार्यालय में आग लगी. मंगलवार की सुबह विभाग की तरफ से पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई. आग कैसे लगी इस मामले की जांच कराई जा रही है. प्रथम दृष्टयता एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है.
