नई दिल्ली : नरेन्द्र मोदी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश विदेश के करीब 8 हजार मेहमान शामिल हुए, मेहमानों के लिए विशेष तौर पर इंतजाम किये गए थे, शपथ समारोह के बाद सभी खास मेहमानों को लजीज डिनर, वेज, नॉन वेज, राजभोग, दाल रायसीना, और कई किस्म के व्यंजन परोसे गए, सभी मेहमानों से इस स्वादिष्ट भोजन खाया और तारिफ की.
फेसम समोसे भी परोसे गए
बता दें की शाम सात बजे जब सभी अतिथियों और नव निर्वाचित सांसदों को हाईटी में चाय और यहां के फेमस समोसे दिए गए तो इसे वाह वाह करने वालों की कमी नहीं थी. ऐसे ही जब समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में डिनर आयोजित किया गया तो विदेश से आए सभी राष्ट्रध्यक्षों ने खाने की तारीफ की. कहा जाता है कि राष्ट्रपति में लिये गए लंच या डिनर या हाई टी का स्वाद ही निराला होता है. यहां के कई व्यंजन तो खासे हिट रहे हैं.
खास होता है राष्ट्रपति भवन का भोज
क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रपति भवन में जब भी भोज दिया जाता है तो इसकी व्यवस्था कोई और नहीं बल्कि राष्ट्रपति हाउस की किचन टीम ही करती है. ये भवन अक्सर कार्यक्रमों और भोज का गवाह बनता है. यहां दो किचन हैं-एक राष्ट्रपति का निजी किचन और दूसरा राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में खानपान की जिम्मेदारी निभाने वाला किचन.
भवन में दो किचन
पहला किचन छोटा है तो दूसरा किचन काफी बड़ा-जो आकार प्रकार और स्टाफ की क्षमता के हिसाब से पांच सितारा होटलों के किचन को भी मात करता है. बड़ा किचन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है. इस किचन का प्रमुख एग्जीक्यूटिव शेफ होता है. वो 45 से 50 लोगों की किचन टीम को लीड करता है. बड़े किचन के कई सेक्शन हैं, जिसमें मुख्य किचन, बेकर्स, हलवाई, कांटिनेटल और ट्रेनिंग एरिया शामिल हैं.
