इटावा/लखनऊ: प्रगतिशील पार्टी के मुखिया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को एक बार फिर भतीजे पर दुलार आया है. इटावा(Etawah) में एक कार्यकर्म के दौरान शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने कहा कि, वो सपा से गठबंधन को तैयार हैं. इस मौके पर शिवपाल यादव ने परिवार के सभी सदस्यों को एक जगह आमंत्रित भी किया है.
क्या बोले शिवपाल यादव?
‘हम चाहते है कि, नेताजी (मुलायम सिंह) के जन्मदिन (22 नवंबर) पर परिवार में एकता बढ़ जाएतो अच्छा है हमारी कोशिश है. अगर भतीजा (अखिलेश यादव) समझ लेगा तो हम लोग 2022 में सरकार बना लेंगे. हमें तो मुख्यमंत्री बनना नहीं है मैं कई बार कह चुका हूं हमें मुख्यमंत्री नहीं बनना है’
हाल ही में चाचा-भतीजे दिखे थे एक साथ
अभी चंद रोज पहले ही जब मुलायम सिंह (Mulayam SIngh Yadav)की तबीयत नासाज हुई थी तो शिवपाल यादव (Shivpal Yadav)और अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) मुलायम सिंह यादव के घर पर साथ दिखाई भी दिए थे. उससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adtyanath) जब मुलायम सिंह का हाल जानने पहुंचे थे तब भी दोनों सात नजर आए थे. इससे पहले भी शिवापल सिंह यादव कई बार एक साथ आने की बात कह चुके हैं.
