उन्नाव गैंगरेप पीड़िता केसः पांचों को आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः उन्नाव गैंगरेप पीड़िता (Unnao Gangrape Victim) को जिंदा जलाने के मामले में यूपी पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन पांचों आरोपियों में उन्नाव गैंगरेप का मुख्य आरोपी शिवम त्रिवेदी भी शामिल है. आरोपियों के पकड़े जानें के बाद उन्नाव के एसपी विक्रांत वीर का कहना है सभी दोषियों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस की 4 टीमों को लगाया गया था. उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के नाम शुभम त्रिवेदी, हरिशंकर त्रिवेदी, उमेश बाजपेई और राम किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पीड़िता की हालात है काफी गंभीर
एक तरफ पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, तो दूसरी तरफ उन्नाव पीड़िता की हालात काफी गंभीर बनी हुई है. पीड़िता को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर लिखे जानें तक पीड़िता के हालात पर किसी भी डॉक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था.

क्या है पूरा मामला
बता दें कि गुरुवार को एक रेप केस में जेल से जमानत पर छूट कर आए आरोपियों ने रेप पीड़िता को अपने तीन साथियों के साथ मिलकर जिंदा जला दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया.

ApnaUttarpradesh पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए उन्नाव से जुड़ी सभी खबरें एक क्लिक पर

Subscribe
Here to follow Apnauttarpradesh Official Youtube Channel

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *