खून से लिखी चिट्ठी, ‘बिना वेतन के सेना में कराओ भर्ती, चुन-चुनकर आतंकियों से लेंगे शहादत का बदला’

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/शामली: पुलवामा जिले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत के बाद पूरे देश में गुस्सा है. जगह-जगह पर लोग पाकिस्तान को सबक सीखाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच शामली जिले के कैराना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी को अपने खून से चिट्ठी लिखी है. इन लोगों का कहना है कि वह बिना वेतन के सेना में भर्ती होना चाहते हैं. ताकि शहादत का आतंकियों और पाकिस्तान से बदला लिया जा सके.

ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा
दोनों युवाओं का कहना है वह सीमा पर जाकर आतंकियों को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे. वह देश के वीर सपूतों और मातृभूमि की रक्षा के लिए मर-मिटने से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा कि यदि देश के लिए उनके लहू का एक-एक कतरा जाता है, तो वह खुद को गौरवशाली महसूस करेंगे. 40 से अधिक सैनिकों पर हमले की कायराना वारदात से उनका खून खौल रहा है. दुश्मनों को किसी भी सूरत में माफ करने वाले नहीं हैं. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से सैना में शामिल कराये जाने का आग्रह किया है, जिससे वह बिना वेतन के अपने वीर जवानों की शहादत का बदला ले सकें और ये जीवन देश की सेवा में समर्पित कर सकें.

14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों पर हुआ था कमला

14 फरवरी को आतंकवादियो ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर जबरदस्त आत्मघाती हमला किया था, जिसमें 40 जवानों को शहादत मिली थी. इस आतंकी कार्रवाई के बाद देश में आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ भारी विरोध देखने को मिल रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *