एक तरफ जहां लोग ठंड का मजा लेना चाहते हैं तो वहीं दूसरी ओर बीमारियों के खतरे से भी डरते हैं. इसलिए, आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियां आपसे दूर भागेंगी और आप सेहतमंद रहेंगे.

काली मिर्च के गुण
काली मिर्च एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है. इसके सेवन से खांसी जुकाम दूर रहते हैं. काली मिर्च को चाय या सूप में भी ले सकते हैं.

दालचीनी के फायदे
दालचीनी शरीर की अतिरिक्त नमी सुखाती है. साथ ही ये शरीर को अंदर से गरम रखती है. दालचीनी के सेवन से पाचन तंत्र भी सही तरह से काम करता है.

लहसुन भी है बेहतरीन औषधी
लहसुन एंटीबायोटिक होता है और सर्दी-खांसी को दूर रखता है. इसकी चटनी बनाकर खाने के साथ ले सकते हैं.

शहद बढ़ाएगा इम्यूनिटी
सुबह-सुबह शहद चखने से इम्यूनिटी बढ़ती हैं और यह बीमारियों की रोकथाम के लिए बेहद लाभकारी है.

अदरक से कोलेस्ट्रॉल होगा कम
अदरक खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता. चाय में या पानी में अदरक उबालकर लिया जा सकता है.

गुड़ रखता है शरीर को गर्म
ठंड से बचने में गुड़ बेहद जरुरी भूमिका निभाता है. गुड़ खाने से शरीर में गरमाहट बनी रहती है और सर्दी-खांसी नहीं होती.
Subscribe
Here to follow Apnauttarpradesh Official Youtube Channel
