अलीगढ़ जिला अस्पताल में भूत, बेड पर लटकी दिखीं नीम की पत्तियां

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में एक अजीबो-गरीब वाक्या देखने को मिला है. कथित तौर पर कहा जा रहा है कि जिला अस्पताल में भूत का साया है, जो भी मरीज अस्पताल में इलाज कराने के लिए आ रहे हैं, उन्हें भूप अपने साए में ले रहे हैं.

बेड के कोने पर बंधी हुईं हैं नीम की पत्ती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों पहले जिला अस्पताल में आग से जला हुआ शख्स इलाज के लिए आया था. अस्पताल में भर्ती के दौरान उसने पाया कि बेड के एक कोने पर नीम की पत्तियां बंधी हुई है. जब मरीज के परिजनों ने आसपास के बेड पर इलाज करवा रहे मरीजों से इसकी जानकारी मांगनी चाहिए, तो उन्होंने बताया कि अस्पताल में भूतों का साया है.

एक मरीज की मानें तो जिला अस्पताल में जो शख्स इलाज के लिए आ रहा वह दवाई और देखरेख में ठीक तो हो जा रहा है, लेकिन उस पर भूत का साया मंडराने लगा है. वहीं, दूसरे मरीजे का कहना है कि जिस भी बेड पर नीम के पत्ते नहीं बंधे हुए हैं, केवल उन्हीं मरीजों को भूत अपने साये में ले रहा है.

मरीजों की होगी काउंसलिंग
वहीं, जिला अस्पताल में भूत की खबरें आने के बाद अधिकारियों की ओर से इस बात को खारिज किया गया है. अस्पताल के सीएमएस ने कहा है कि यह कोरा अंधविश्वास है. उन्होंने कहा कि जो मरीज ऐसा कह रहे हैं कि अस्पताल में भूत हैं, उनकी मनोवैज्ञनिकों द्वारा काउंसलिंग की जाएगी. उन्होंने कहा कि भूत और नीम की पत्तियां बांधना लोगों के मन का एक भ्रम है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *