योगी कैबिनेट मीटिंग में 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, इतने रुपये सस्ता होगा यूरिया

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ दौरे के बाद पूरे सूबे में इस बात की सुगबुगाहट तेज हो गई है कि योगी कैबिनेट में जल्द बदलाव होगा. इससे पहले मंगलवार को सीएम योगी ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. इस बैठक में राज्य सरकार की योजनाओं पर विचार किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली. बैठक में उत्तर प्रदेश में यूरिया 35 रुपये सस्ती करने का फैसला लिया गया.

1 – उत्तर प्रदेश एवं जापान के मध्य उत्तर प्रदेश में खाद्य मूल मूल्यों की श्रृंखला food value chain के विकास के लिए सहयोग हेतु मेमोरेंडम आफ कोऑपरेशन के संबंध में, पांच वर्षो के लिए अनुबंध हुआ है. सरकार भूमि भी उपलब्ध कराने में सहयोग होगा, कृषि को लेकर यह समझौता हुआ है. एडवांस टेक्नोलॉजी सरकार यहाँ इकाइयां उपलब्ध करवाएगी. कृषि , वानिकी, और मत्स्य पालन को लेकर यहाँ पर आएगी.

2 – परिवहन यानो को रंगे जाने विषयक उत्तर प्रदेश मोटर यान नियमावली 1998 के नियम 162 में संशोधन के संबंध में – वाहन को रंगे जाने के विषय को लेकर नियमावली को लेकर यह किया गया है. कमर्शियल वाहन के लिए यह हुआ है.

3 – 15 दिसंबर 2018 तक नई कंपनी को अब लाइसेंस का ठेका सरकार देगी ,पहले मिस्सी कंपनी को यह ठेका था.

यह भी पढ़ें : चाचा शिवपाल पर अखिलेश यादव, कहा- सेक्युलर से नहीं सिर्फ बीजेपी से है मुकाबला

4 – यूरिया पर साढ़े 14 प्रतिशत टैक्स अब सरकार ने कर दिया है 35 रुपये तक प्रति बैग यूरिया का रेट कम हो जाएगा

5 – जल अधिनियम में बदलाव किया गया है , जल संवर्धन और सीवर नियमावली के तहत यह संशोधन हुआ है. प्रशासनिक पवार इसके जरिये प्राप्त होगा

6 – एक जनपद एक उत्पाद – सामान्य सुविधा केंद्र को व्यावस्थित करना करीब 10 बिंदुओ पर काम होगा, इसका रख रखाव प्राइवेट कंपनी के जरिये होगा, नब्बे प्रतिशत अंश दान सरकार देगी 10 प्रतिशत सोसाइटी बनाकर देगी, इसका संचालन सोसाइटी के माध्यम से होगा, जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी, इस योजना के माध्यम से आवेदन मांगा जाएगा, एक से अधिक भी सोसाइटी स्थापित किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : खुशखबरी : सरकारी नौकरी न मिलने पर बच्चों की आवेदन फीस वापस करेगी सरकार!

7 – उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक – प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व प्रक्षिक्षण में शंशोधन किया गया है, अब जेष्ठता के आधार पर यह होगा साथ हीं नागरिक प्रशिक्षण पूर्ण किया हो .

8 – कुम्भ मेला में कल्प वासियों को चीनी उपलब्ध कराने हेतु, कुम्भ मेले में आने वाले कल्प वासियों को दो किलो प्रति राशन कार्ड के तहत 3174 मीट्रिक टन चीनी खरीदी जा रही है, 17 रुपये प्रतिकिलो की दर से चीनी दी जाएगी. 11 .11 करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति हो सकेगी. धार्मिक संस्थाओं को भी यह चीनी उपलब्ध कराई जाएगी

9 – कक्षा 1 से 8 तक अगले वर्ष के मुफ्त में किताबे बांटने के संबंध में , सरकार ने फैसला लिया है, वाटर मार्क का प्रतिबंध हटाया गया है, 100 टन से घटाकर 50 टन उत्पादन वाले भी इसमें टेंडर में भाग ले सकते है, एक प्रतिशत लाभ कंपनी को दिया जाएगा, इसी महीने टेंडर किया जाएगा जिससे अगले वर्ष समय पर किताब मिल सके.

10 – समूह-ग के तकनीकी गैर तकनीकी रिक्त पदों को आउटसोर्सिंग के मध्यम से भरा जाएगा, 198 पदों पर भर्ती होनी है.

यह भी पढ़ें : UPSSSC भर्ती 2018: जेई के 14,77 पदों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें Apply

11 – जनपद फैजाबाद अयोध्या में नए क्यूइन हो मेमोरियल पार्क के लिए प्रस्ताव को पास किया गया है , इस पार्क.में.स्टोन से काम होगा ,

12 – शोध एवं वैज्ञानिक उद्देश्य से औषधीय उद्देश्य को पूरा करने के लिए भांग की खेती की अनुमति प्रदान की गई है, अर्थ व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु और किसानों की स्थति को सुधार के लिए यहप्रस्ताव पास किया गया है. आबकारी विभाग इसे देखेगा, कोई भी इसे लगा सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *