लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी का बड़ा बयान आया है. लखनऊ में पीड़ितों से मिलने गई प्रियंका गाधी ने कहा है कि, ‘पीड़ित परिवार से मिलने जाते वक्त उनको जबरन रोका गया. तीन चार गाड़ियों से जा रही थी तो मुझे रोक गया. मैं पैदल चलने लगी तो मुझे रोक कर मेरा गला दबाया गया और जबरन रोकने की कोशिश की गई, कहां है कानून?
जेल में बंद लोगों के परिजनों से मिलने गई थीं
दरअसल, प्रियंका गांधी प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार की गई पार्टी नेता सदफ जफर और पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी से मिलने गई थीं. इस दौरान प्रियंका ने कहा कि, आखिर मुझ से क्या खतरा है.
