अमित शाह के क्रोनोलॉजी वाले बयान पर प्रियंका गांधी का जवाब, कहा- यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः नागरिकता कानून के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे है. विरोध प्रदर्शन में कई जगहों से हिंसा की खबरे सामने आई है. प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे कई लोगों की मौत हो गई है तो वहीं, कई पुलिसवाले घायल भी हुए है. विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार के इस फैसले पर पहले से ही नाराजगी जता रही है. देश के कई हिस्सों में अभी भी इस कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे है. कई जगहों पर मोबाईल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और कई जगहों पर धारा 144 लगाया गया है. इसी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर एकबार फिर से हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने कहा है, ‘मोदी सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा.

यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा
कांग्रेस महासचिव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘क्रोनोलॉजी समझिए आप. पहले वो आपसे दो करोड़ नौकरियों का वादा करेंगे, फिर वो सरकार बनाएंगे, फिर वो आपकी यूनिवर्सिटीज बर्बाद करेंगे, फिर वो देश का संविधान बर्बाद करेंगे, फिर आप प्रोटेस्ट करेंगे, फिर वो आपको “फूल” बोलेंगे. लेकिन यंगिस्तान मैदान में डटा रहेगा.

हमेशा से ही तीखे रहे हैं प्रियंका के सवाल
प्रियंका गांधी पहले से ही केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाती आ रही है. शुक्रवार को छतीसगढ़ में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला था. जिसपर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे तब भी और अब नहीं है तब भी कुछ भी बोलते हैं और लगातार झूठ बोलते है. केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 2019 के झूठ ऑफ द ईयर के लिए वे पात्र हैं. उन्होंने कहा पहले राहुल के बयानों से परिवार परेशान था अब जनता और पूरी कांग्रेस परेशान है.

बता दें, बीते दिनों गृहमंत्री अमित शाह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें शाह को यह कहते सुना जा सकता है, ‘ आप क्रोनोलॉजी समझ लीजिए. पहले कैब (अब सीएए) आने जा रहा है, कैब आने के बाद एनआरसी आएगा और यह सिर्फ बंगाल के लिए नहीं आएगा, पूरे देश के लिए आएगा.’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *