सीएम योगी का बड़ा फैसला, कोरोना संक्रमित का होगा फ्री इलाज

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ अहम फैसले लिए हैं. यूपी सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज मुफ्त में करने का फैसला लिया है. राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज दो अप्रैल तक बंद कर दी गई है. साथ ही परीक्षाओं को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. लोकभवन में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसले लिए हैं. साथ ही फैसला लिया गया है कि निजी क्षेत्र के लोग घर से काम करेंगे.

परीक्षाओं की तारीफ भी बदली गई

सभी धरना व प्रदर्शन स्थल पर लोगों के जुटने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को भी रद्द करने के साथ-साथ प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को भी बंद करने का भी फैसला लिया गया है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमिटी का भी गठन किया गया है. सरकार ने सभी धर्मगुरुओं से इसमें सहयोग की अपील की है. इस फैसले के तहत मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद व अन्य स्थलों को बंद रखा जाएगा.

पर्यटक स्थल भी रहेंगे बंद

बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने कोरोनावायरस पर केंद्र सरकार की एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करने को कहा है. साथ ही लोगों से भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की अपील की गई है. प्रदेश के सभी पर्यटक स्थल 31 मार्च तक बंद रहेंगे. तहसील दिवस और जनता दर्शन भी दो अप्रैल तक बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि बंद के कारण रोजमर्रा का काम करने वाले लोगों का भरण-पोषण हो सके, इसलिए वित्त मंत्री की कमिटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी. इसमें कृषि मंत्री और श्रम मंत्री भी शामिल हैं. सरकार द्वारा मजदूरी करने वालों को कुछ धनराशि अकाउंट में ही दी जाएगी.

बनाए जा रहे आइसोलेशन वॉर्ड

आगरा में आठ, नोएडा में तीन, लखनऊ व गाजियाबाद में दो-दो कोरोना पॉजिटिव हैं. लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के साथ ही संजय गांधी पीजीआई, गोरखपुर के राघव दास मेडिकल कॉलेज तथा लखनऊ के डॉ राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस व बलरामपुर अस्पताल में संक्रमित लोगों को भर्ती करने की सुविधा है.

 

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *