यूपी में भी असम की तर्ज पर NRC पर काम शुरू, वाराणसी में लगाई गश्त

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: असम और बंगाल का असर अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी दिख रहा है. जहां यूपी पुलिस झुग्गियों में मुसलमानों के घर खोजते नजर आई. यूपी पुलिस ने मुसलमानों से उनके पहचान पत्र और दस्तावेजों की मांग की. जिसके बाद हंगामा मच गया.

पुलिस को झुग्गियों में रहने वालों पर है शक
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पुलिस को वाराणसी में कई बाहर के देशों के लोगों के घुसने का शक है. सूत्रों का कहना है कि यूपी में रहकर यह लोग फर्जी प्रमाण बनाकर रहे हैं और देश के हिस्सों पर कब्जा बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः अदिति सिंह पर बंटी कांग्रेस, दिल्ली से प्रमोशन तो लखनऊ से मिला नोटिस

यूपी में लागू होगा एनआरसी
बता दें कि असम में एनआरसी लागू होने के बाद भारत के कई राज्यों में एनआरसी को लागू करने की मांग उठ चुकी है. देश के अन्य राज्यों के नेताओं का कहना है कि देश के विभिन्न हिस्सों में बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत कई राज्यों से आकर लोग रह रहे हैं.

व्हाट्सऐप पर खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *