लखनऊ: इसे आपातकाल कहा जाए तो कम नहीं होगा, क्योंकि, जिन लोगों ने आपातकाल देखा है वो लोग तो यही कह रहे हैं कि, ऐसे हालात तो तभी देखे थे लेकिन आज कोरोना के कारण तो उससे भी बुरे हालात हैं. क्योंकि, आपातकाल में सब लोग बंद नहीं हुए थे. आज तो सबकुछ बंद ही बंद है.
यूपी कैबिनेट में 6 प्रस्ताव पास
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने और भी प्रभावी कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. इस बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी
सभी शिक्षण संस्थान 2 अप्रैल 2020 तक बंद
जनता दरबार और तहसील दिवस भी बंद
सभी कोरोना के रोगियों को मुफ्त इलाज
दिहाड़ी मजदूरों का योगी सरकार करेगी भरण-पोषण
RTGS के जरिए से सरकार दिहाड़ी मजदूरों के अकाउंट में निश्चित धनराशि भेजेगी
क्या-क्या है बंद
सरकार ने सभी पर्यटक स्थल और म्यूजियम 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए हैं. इस दौरान वहां साफ-सफाई होती रहेगी, लेकिन पर्यटकों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सभी सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स को भी बंद करने का आदेश दिया गया है. तहसील दिवस, समाधान दिवस और जनता दर्शन भी 2 अप्रैल तक बंद रहेगा ।
पीड़ितों का होगा मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का मुफ्त में जांच और इलाज कराया जाएगा, औरजो भी खर्च होगा राज्य सरकार उठाएगी साथ ही उनके अवकाश के दौरान वेतन में कोई कटौती नहीं की जाएगी. उन्होंने कोरोना वायरस पर केंद्र सरकार की एडवाइजरी का 100 प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिया है.
