केंद्र के बाद योगी सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला…और 1-2 साल तक…विधायक…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी में हैं. दरअसल, योगी सरकार बहुत जल्द एक नया अध्यादेश ला सकती है जिसमें यूपी के सभी विधायकों का वेतन एक साल के लिए 30 फीसदी कम किया जा सकता है. इस अध्यादेश के जरिए सभी विधायकों की विकास निधि को 2 साल के लिए सस्पेंड किया जा सकता है.

केंद्र की तर्ज पर हो सकता अध्यादेश

दरअसल, केंद्र सरकार के फैसले के बाद योगी सरकार ने अध्यादेश पर विचार कर रही है. केंद्र के फैसले की कॉपी मिलने के बाद योगी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है.  केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए सीएम ने  विधायक निधि का यूपी कोविड केयर फंड में इस्तेमाल करने का फैसला लिया है.

केंद्र सरकार ने लिया है ये फैसला

बता दें कि, केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.जिसमें देश के सभी सांसदों के एक साल के वेतन मे 30 फीसदी की कटौती की जाएगी. इसके साथ ही सांसद निधि के लिए दी जाने वाली सालाना 5 करोड़ की राशि 2 साल तक के लिए टाल दी गई है. यानि कोरोना की जंग में अब देश के 790 सांसद भी योगदान देंगे.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *