सेना और सरकार इन विकल्पों के जरिए ले सकती है शहादत का बदला

अपना एनसीआर होमपेज स्लाइडर

दिल्ली : पुलवामा में हुआ आतंकी हमले के बाद जहां एक ओर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है, वही दूसरी ओर देश सरकार से जल्द शहीदों का बदला लेने की मांग कर रहा है, देश के कोने कोने से लोग मोदी सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार कुछ ना कुछ जल्द करेगी और इन वीर शहीदों का बदला लेगी, ऐसे में सरकार किन किन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकती है आइये जानते हैं

बोफोर्स तोप का इस्तेमाल
बोफोर्स तोप का इस्तेमाल कर सरकार शहीदों का बदला ले सकती है, बोफोर्स तोप को आसानी से पहाड़ों पर चढ़ाया जा सकता है, करगिल युद्ध के दौरान भी इन्ही तोपों का इस्तेमाल किया गया था, इसलिए बदला लेने के लिए बोफोर्स तोप अच्छा विकल्प है, इन तोपों को एलओसी के पास तैनात कर पीओके की ओर भारी बमबारी की जा सकती है, बमबारी कर भारतीय फौज पीओके में चल रही आतंक की फैक्ट्रीयों को तहसनहस कर सकती हैं

सुखोई 30 हवाई जहाज का उपयोग
सुखोई 30 विमान को साल 2002 में लाया गया था, ये विमान सीमा के अंदर रहकर ही पीओके में भारी तबाही मचाने में सक्षम है, लिहाजा इनके जरीए भी सरकार शहीदों को बदला ले सकती है

एक और सर्जिकल स्ट्राइक
उरी हमले के बाद भारतीय फौज पीओके में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक कर चुकी है, लिहाजा एक बार फिर पीओके में जाकर सेना वहां पल रहे आतंकी ठिकानों को निशाना बना सकती है, हालांकि इस विकल्प में खतरा ज्यादा हैं क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए सैनिकों को पीओके में ना सिर्फ जाना होगा बल्कि सुरक्षित वापस आना भी होगा

ब्रह्मोस मिसाइल से हमला
ब्रह्मोस मिसाइल लॉन्च कर पाकिस्तान में चल रहे आतंकी अड्डों को भी उड़ाया जा सकता है, भारत के पास ऐसी कई मिसाइले हैं जो इन आतंकी अड्डों को आसानी से निशाना बना सकती है, इसलिए एक ये भी विकल्प भारत के पास मौजूद है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *