3 मई तक बढ़ाया गय लॉकडाउन, पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

दिल्ली- 14 अप्रैल को पूरी हो रही लॉकडाउन की मियाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. अपने इश संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना के बढ़ते कहर से अवगत कराया. पीएम ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं कई राज्य तो इसे बढ़ा भी चुके हैं. ऐसे में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ाया जाता है.

20 अप्रैल को होगी समीक्षा

पीएम ने कहा कि, 3 मई से पहले कुछ जगहों पर शर्तों के साथ ढील दी जाएगी लेकिन 20 अप्रैल को उसकी समीक्षा भी होगी अगर लॉकडाउन का पालन नहीं किया गया और उन जगहों पर कोरोना पांव पसारने में कामयाब रहा तो ढील नहीं मिलेगी.

क्या-क्या बोले पीएम मोदी

कोरोना से हो रहे नुकसान को काफी हद तक टालने की काफी हद तक कोशिश की-PM

लॉकडाउन से काफी लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा-PM

‘लॉकडाउन के बंधन के बीच, संयम से लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं’

‘पूरे विश्व में कोरोना वैश्विक बीमारी से सब लोग परिचित हैं’

‘जब हमारे यहां कोरोना का एक भी मामला नहीं था उसके पहले से ही हमारी तैयारियां शुरू हो गई थीं-पीएम

जब हमारे यहां कोरोना के लगभग 505 मामले आये तब ही तुरंत 21 दिन का लॉकडाउन का बड़ा फैसला लिया’

‘दुनिया के बड़े-बड़े सामर्थ्यवान देशों की तुलना में भारत आज बहुत अच्छी स्थिति में है’

‘अगर भारत ने समय पर तेज फैसले न लिए होते तो आज भारत की स्थिति पर सोचने से ही रोएं खड़े हो जाते’

‘सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन से देश को बहुत लाभ हुआ है, हालाकि अन्य मामलों में नुकसान हुआ है लेकिन जिंदगी को देखते हुए अन्य मामले कुछ नहीं’

‘इन सब प्रयासों के बीच भी अभी स्थिति अभी भी गम्भीर है’

‘देश के राज्यों के लोगों से सुझाव और नागरिकों के सुझाव के बाद बड़ा फैसला लिया जा रहा’

अब 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा- PM

‘अब और कदम उठाकर इसका पालन किया जाएगा, नए हॉटस्पॉट बढ़ना बहुत ही नुकसानदायक होगा’

’20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर राज्य को बारीकी से परखा जाएगा’

‘अब कोरोना से बचने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा’

‘जिन क्षेत्रों में स्थिति में ठीक होगी वहां 20 अप्रैल के बाद कुछ छूट मिलेगी, लेकिन अगर दोबारा उस क्षेत्र में कोरोना अपना असर फैलाएगा उस क्षेत्र को छूट से हटा दिया जाएगा’

सरकार कल एक नई गाइडलाइन जारी करेगी-पीएम

किसानों की फसलों को काटने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए अलग से प्रयास जारी हैं-पीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *