नई दिल्ली. आगामी विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Elections 2022) से पहले एक अहम बिल को कैबिनेट बैठक (Union Cabinet) में मंजूरी मिल गई है. नए प्रवाधान के अनुसार आने वाले समय में वोटर कार्ड (Voter Card) को आधार नंबर (Aadhaar Card) से लिंक करना होगा. इस विधेयक का सीधा सा मकसद देश में चुनाव के वक्त वोटिंग में सुधार लाना है. दावा है कि इससे चुनाव में फर्जी वोटिंग को रोकने में मदद मिलेगी. ऐसे में कोई भी व्यक्ति चुनाव में दो बार वोट नहीं कर पाएगा. लिहाजा, बीते बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल (central cabinet) ने चुनाव सुधारों को लेकर यह अहम फैसला लिया था. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कैसे आप आधार को वोटर कार्ड के साथ लिंक कर सकते हैं.
कैसे कर सकते हैं अपलाई?
1. वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको मतदाता पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट voterportal.eci.gov.in पर जाना होगा.
2. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, वोटर कार्ड का नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा.
3. अब एक पेज ओपन होगा. यहां आपको अपना राज्य, जिला और पर्सनल जानकारी जैसे- नाम, डेट ऑफ बर्थ, पिता या पति का नाम आदि दर्ज करना होगा.
4. इसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें. आपके द्वारा दर्ज का गई जानकारी सही रही, तो आपकी सारी डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी.
5. अब आपको स्क्रीन की बाईं ओर फीड आधार कार्ड नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको आधार कार्ड का नंबर, मतदाता पहचान संख्या आदि भरना होगा.
6. लास्ट में सभी जानकारियों को ठीक से पढ़ लें और सबमिट कर दें.
7. इन सब प्रोसेस के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा.
