Room Heater Side Effects in Hindi: जैसे-जैसे ठंड बढ़ने लगती है, लोग खुद को गर्म रखने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ करने लगते हैं. ठंड के दिनों में गांव या छोटे शहरों में तो लोग अंगीठी (आग तापना) जलाते हैं, लेकिन बड़े शहरों में घरों में लोग आग कैसे जलाएं, तो इसलिए रूम हीटर, ब्लोअर का अधिक इस्तेमाल किया जाता है. अब रूम हीटर जला रहे हैं, तो घर, कमरे के सारे दरवाजे, खिड़कियों को भी बंद करना होगा. लेकिन, बंद कमरे में रूम हीटर (Room Heater) ऑन करके पड़े रहना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है.
आइए जानते हैं रूम हीटर से होने वाले नुकसानों के बारे में…
1. इलेक्ट्रॉनिक हीटर न सिर्फ कमरे की हवा को शुष्क कर देता है बल्कि आंखों की नमी भी छीन लेता है जिससे ड्राई आई की समस्या हो जाती है.
2. हवा में नमी होना आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है पर जब यह नमी हीटर द्वारा चुरा ली जाती है तो इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है. स्किन ड्राई होने लगती है जिससे जल्दी रैशेज पड़ने लगते हैं.
3. ज्यादा देर हीटर के सामने बैठने से व्यक्ति को नाखूनों से संबंधित भी समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि हीटर के कारण हवा में नमी की कमी होने लगती है.
4. ज्यादा हीटर के इस्तेमाल से बालों के रूखे और बेजान हो जाने की समस्या हो सकती है. इसके अलावा रूम हीटर का इस्तेमाल करने से बालों के झड़ने की समस्या भी हो सकती है.
