नई दिल्ली: एम वाई प्रोडक्शन, परफेक्ट पहनावा व पिक पोज़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे फोटोशूट माय परफेक्ट पोज़ सीज़न-2 के अवार्ड सेरेमनी में आईएफबीसी डांस स्टूडियो साकेत में फ़िल्म व टीवी जगत के मशहूर अभिनेता सुमेध मुद्गलकर शिरकत करेंगे. सुमेध मुद्गलकर ने सुप्रसिद्ध धारावाहिक सीरियल राधा कृष्ण से पूरे देश में अलग पहचान बनाई हैं, सोशल मीडिया पर कृष्णा का किरदार निभाने वाले सुमेध की वीडियो चर्चा का विषय रहती हैं, सुमेध से मिलने व फ़ोटो कराने के लिए उनके फैंस में बहुत उत्साह देखने को मिलता हैं.
क्या है प्रोग्राम?
आयोजक मो. यमन, अमन वर्मा, शिखा गुप्ता, अमीषा गुप्ता ने बताया कि अलग अलग राज्यों व शहरों से उनके फैंस मिलने के लिए दिल्ली आयेंगे. जिसमे पोर्टफ़ोलियो शूट के साथ साथ सुमेध मुद्गलकर से मिलने और फोटोशूट करवाने का मौका दिया जायेगा. अवार्ड शो में कोटा राजस्थान से निकलकर बहुत कम उम्र में फैशन व ब्यूटी के क्षेत्र में नई दिल्ली में ख़ुद का ब्यूटी ब्रांड स्थापित करने वाली ग्लैमर ए ब्यूटी सलून की मालिक इशिका तंवर को बेस्ट सलून अवार्ड से मशहूर अभिनेता सुमेध मुद्गलकर सम्मानित करेंगे तो वही बेस्ट मकेउप आर्टिस्ट के लिए शुक्लागंज उन्नाव की निवासी गीता साहू, बेस्ट कॉमेडी अवार्ड के लिए उन्नाव से लक्ष्य निगम, बेस्ट फोटोग्राफी अवार्ड के लिए अनुमेश शुक्ला सहित तमाम लोगों को सुमेध सम्मानित करेंगे.
ये भी पढ़ेंः- UP Assembly Elections 2022: BJP ने तैयार किया रोडमैप, कल्याण सिंह या पीएम मोदी किसकी लोकप्रियता भुनाने की तैयारी?
5 सितम्बर को साकेत में…

कोविड नियमों का ध्यान रखते हुए पूरे कार्यक्रम का आयोजन आगामी 5 सितम्बर को साकेत में किया जायेगा जिसमे वैक्सीनशन कार्ड के साथ ही प्रतिभागियों व उनके पारिवारिक जनों को स्टूडियो में प्रवेश दिया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन सलमान शफ़ीक़ द्वारा किया जायेगा बताते चले सलमान भी बड़े बड़े मंचो व फैशन शो में अपनी कलाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं. सलमान शफ़ीक़ को भी आयोजन समिति व सुमेध मुद्गलकर सम्मानित करेंगे.
