Crime News: कालेज प्रबंधक की गला काटकर हत्या, हिरासत में चौकीदार

अपना एटा-कासगंज होमपेज स्लाइडर

कासगंज: सोरों कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात अज्ञात लोगों द्वारा कालेज प्रबंधक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस ने कालेज के चौकीदार को हिरासत में ले लिया है.

बता दें कि जनपद एटा के मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले सुधीर सक्सेना का जनपद कासगंज सोरों कोतवाली क्षेत्र स्थित मल्ला नगर में एक इंटर कॉलेज है. परिजनों के मुताबिक सुधीर अधिकतर अपने कॉलेज के रूम पर ही रहते थे. बीती रात जब सुधीर सक्सेना का फोन नहीं उठा तो परिजनों ने कॉलेज के एक अध्यापक को उन्हे देखने के लिए भेजा. परिजनों की मानें तो जब टीचर कॉलेज पहुंचा तो सुधीर का शव कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था और चौकीदार कमरे के बाहर बैठा हुआ था.

हिरासत में चौकीदार..

इस घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कासगंज मय पुलिस बल के मौके पर जा पहुंचे और मामले की जानकारी ली. वही एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली की नगरिया के मल्ला नगर स्थित एक एस इंटर कॉलेज में उनके प्रबंधक का शव खून से लथपथ पड़ा है.

ये भी पढ़ेंः- UP Assembly Elections 2022: BJP ने तैयार किया रोडमैप, कल्याण सिंह या पीएम मोदी किसकी लोकप्रियता भुनाने की तैयारी?

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव का पंचायत नगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, एसपी ने बताया कि कॉलेज के चौकीदार को हिरासत में ले लिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

कासगंज से फहीम अख्तर की रिपोर्ट


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *