नोएडा: बीते शुक्रवार से पुलिस के लिए परेशानी का सबब बने नोएडा के गालीबाज कथित नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से धर दबोचा है.नोएडा पुलिस आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि घटना वाले दिन हमारी टीम को एक वीडियो की जानकारी मिली थी. जिसका त्वरित संज्ञान लिया गया. हमारी टीम ने संबंधित SHO को उस वीडियो की जानकारी दी और उस परिवार से संपर्क करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. ह पांच तारीख की घटना थी. पुलिस ने पीड़ित से संपर्क किया और केस दर्ज किया। इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस आयुक्त ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहले आठ टीमों का गठन किया गया था. जिसमें महिला सुरक्षा अधिकारी भी थीं. इसके बाद बड़ी टीम का गठन किया गया. जरूरत पड़ने पर 12 टीमों का गठन किया गया. इसके साथ ही मुख्य आरोपी का लगातार पीछा किया गया। आरोपी यूपी की सीमाओं से बाहर भी गया। हमारी टीम ने तकनीकी की भी मदद ली. कैसे पकड़ा गया त्यागी, क्या था त्यागी का प्लान, किसने गनर दिए इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने देते हुए बता कि,…
घटना का वीडियो देखकर स्वत: संज्ञान लिया गया- CP
तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे- CP
गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई थी-CP
पीड़ित परिवार से संपर्क कर कार्रवाई की- CP
गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगाई गईं थी-CP
ऐसे मामलों में पुलिस संवेदनशील रही है-CP
पुलिस से बचने के लिए भागा था त्यागी-CP
त्यागी यूपी की सीमाओं से बाहर भी गया-CP
पुलिस ने लगातार उसका पीछा किया- CP
आरोपी को गिरफ्तार किया गया – CP
मेरठ से श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया-CP
जरूरत पड़ी तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी- CP
हरिद्वार से ऋषिकेश गया था त्यागी- CP
सोमवार को यूपी वापस लौटा था त्यागी- CP
VVIP नंबर की कई गाड़ियां रखता था- CP
एक गाड़ी पर विधायक का स्टीकर था- CP
‘स्वामी प्रसाद मौर्या से स्टीकर लेने की बात कही’
गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही- CP
श्रीकांत त्यागी से अबतक 5 गाड़ियां बरामद-CP
2020 तक श्रीकांत के पास गनर था- CP
गाजियाबाद पुलिस ने गनर दिए- CP
गनर देने की जांच चल रही है- CP
