अखलाक के कारण हुई मेरे भाई की मौत- इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की बहन

होमपेज स्लाइडर

नोएडा/बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिंसक भीड़ के हाथों मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध सिंह का परिवार मीडिया से आप बीती से सुना है और राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहा है. इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की बहन ने कहा, ‘मेरे भाई ने अखलाक मर्डर केस की जांच की है, इसलिए उसकी हत्या हुई है. सुबोध की बहन ने कहा, मेरे भाई की मौत के घाट उतारना एक साजिश है. उन्हें मृत नहीं बल्कि शहीद घोषित किया जाए और उनका एक स्मारक शहर में बनवाया जाए.

योगी रटते हैं गाय-गाय
सुबोध की बहन ने कहा कि प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सिर्फ गाय-गाय ही रटते हैं. उन्होंने कहा कि सीएम योगी को गाय के अलावा कोई और मुद्दा नहीं है बात करने के लिए.

यह भी पढ़ें : बाबर ने नहीं करवाया था बाबरी मस्जिद का निर्माण, इसका मीर बाकी से है तालुक्कात

हिंदू मुस्लिम ने ली पापा की जान
बुलंदशहर हिंसा में मारे गए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने कहा कि ‘मेरे पिता चाहते थे कि मैं अच्छा इंसान बनूं, जो कभी भी धर्म के नाम पर समाज में हिंसा को बढ़ावा न दे. मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि इस हिंदू-मुस्लिम विवाद में आज मेरे पापा की जान गई, कल किसके पिता की जान जाएगी?’.

यह भी पढ़ें : हाशिमपुरा की पूरी कहानी: 1 रात 42 कत्ल और इंसाफ के 31 साल

28 लोगों का नामजद
सोमवार को गोकशी को लेकर बुलंदशहर के स्याना में भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी. इस मामले में 28 लोगों को नामजद किया गया है जबकि सोमवार की घटना में 60 लोगों को अज्ञात के रूप में लिस्टेड किया गया है. दर्ज रिपोर्ट में बजरंग दल के एक वरिष्ठ नेता योगेश राज को भी नामजद किया गया है, जिन्होंने इससे पहले गौ हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *