लखनऊ : 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले अलग हुए चाचा भतीजे एक बार फिर साथ आ रहे हैं, होली के रंगों के बीच चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच की दूरियां भी फिकी पड़ती दिखाई दे रही हैं, कहा जा रहा है कि इस बार की होली सैफई में सबसे खास होने जा रही है.
मुलायम सिंह की इच्छा होगी पूरी
बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पहले से ही चाहते हैं की बेटा और भाई साथ साथ चले और पार्टी को सत्ता तक पहुंचाएं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनकी ये इच्छा इस होली पर पूरी होने जा रही है, सूत्रों के मुताबिक होली पर अखिलेश यादव और शिवपाल यादव सैफई पहुंचेंगे, जहां दोनों फिर से साथ आने का ऐलान कर सकते हैं.
शिवपाल पहले ही जाहिर कर चुके हैं इच्छा
शिवपाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में अकेले उतरे थे, लेकिन उनकी पार्टी को कोई सफलता हाथ नहीं लगी, ऐसे में कहा जा रहा था कि शिवपाल यादव बिना समाजवादी पार्टी के कुछ भी नहीं, शायद इस बात का एहसास उन्हें हो चुका है, वो कई बार फिर से समाजवादी पार्टी में शामिल होने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन शायद होली पर उनकी ये इच्छा पूरी होने जा रही है
2017 के चुनाव हुए थे अलग
2017 के विधानसभा चुनाव में चाचा भतीजे के बीच की लड़ाई जगजाहिर है, इस दोरान चुनाव सिर पर थे लेकिन सैफई के परिवार में संग्राम छिड़ा हुआ था, चाचा और भतीजे दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे, हालांकि पार्टी का बड़ा खेमा अखिलेश यादव के ही साथ नजर आया, मगर शिवपाल यादव की बगावत के चलते पार्टी चुनाव हारी थी
