अलीगढ़ बनेगा मिनी मथुरा! कान्हा से ये है कनेक्शन

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़: जल्द ही अलीगढ़ में मथुरा जैसा माहौल नजर आने वाला है क्योंकि, यहां सूबे का पहला गोवंश विहार यहां गभाना क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा, जैसे मथुरा नगरी में हजारों की तादाद में गोवंश देखे जा सकते हैं अब अलीगढ़ नें भी एक जगह हजारों गोवंश देखने को मिलेंगे. बताया जा रहा है गोवंश विहार में करीब 10 हजार गोवंश रखे जाएंगे, गोवंश विहार के लिए प्रशासन ने गांव कंदौली व कोमला के बीच 56 हेक्टेयर चरागाह की भूमि चिह्नित भी करली है.

ये भी पढ़ें : अलीगढ़ की ‘आन’ हो रही बेजान!

पीपीपी मॉडल के रुप में होगा गोवंश विहार

गोवंश विहार का संचालन पीपीपी मॉडल के तहत होगा. पशुपालन विभाग के मुताबिक जिले में 20 हजार गोवंश घूमते हैं. वहीं प्रशासन ने चैरेटिबल ट्रस्ट से संचालन का अनुबंध (एमओयू) भी किया है. प्रशासन यह प्रस्ताव राजस्व परिषद को भेजेगा. गोवंश विहार बनने से करीब सैकड़ों लोगों को  रोजगार भी मिलेगा.

संचालन के लिए बनेगी कमेटी
गोवंश विहार का संचालन डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी.  इसमें एनजीओ भी बतौर सदस्य रहेंगी. एनजीओ को ग्राम पंचायत से जमीन मिलेगी. शर्त भी रहेगी कि विहार से हुई आय सरकारी खजाने में जमा करनी होगी. गोबर गैस, जैविक खाद, गोमूत्र व दूध से होने वाली आय से खर्च की पूर्ति होगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *