साजिशन लगाई गई थी होमगार्ड वेतन घोटाले से जुड़े दस्तावेजों में आग, 4 गिरफ्तार दर्ज FIR

होमपेज स्लाइडर

नोएडा: नोएडा के सूरजपुर में होमगार्ड कमांडेट कार्यालय में लगी आग को लेकर ‘अपना उत्तर प्रदेश’ ने जिस साजिश की आशंका जताई थी वो सच साबित हुई. क्योंकि, होमगार्ड कमांडेट कार्यालय में लगी आग साजिशन लगाई गई थी. इस मामले में तत्कालीन होमगार्ड कमांडेंट होमगार्ड राज नारायण चौरसिया, होमगार्ड मोंटू और 3 अन्य को गिरफ्तार किया गया है.

आग में क्या-क्या जला
होमगार्ड कमांडेट कार्यालय में लगी आग में 2014 से 2019 तक के मस्टर रोल जलकर खाक हो गए थे. और ये सब उस दौरान हुआ है जब होमगार्ड वेतन घोटाले को लेकर जांच चल रही है. साजिश की बू तो उस आग से तभी आने लगी थी जब एक कमरे में लगी आघ में केवल वही बक्शा जला था जिसमें मस्टर रोल रखे थे.

ड्यूटी वाले होमगार्ड के कमरे की कुंडी कर दी थी बंद
सूरजपुर के इस होमगार्ड कमांडेट कार्यालय में रात में एक होगार्ड की ड्यूटी लगी थी. रात 2 बजे के करीब होमगार्ड कमरे में सोया हुआ था. आग के बाद जब उसकी आंख खुली तो उसके कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी. यानि उसको आग से पहले भी साजिशन बंद किया गया था.

एसएसपी का बयान

गौतमबुध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि, प्रथम दृष्टयता इस मामले में जांच से पता चला है कि, आग जानबूझकर लगाई गई है. घोटाले से सेंबंधित कागजों में साजिश के तहत आग लगाने की बात प्रकाश में आई है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *