लखनऊ: UP चुनाव की बिसात पर तमाम सियासी दल वादों की झड़ी लगा रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 2022 में सरकार बनने के बाद यूपी की जनता को 300 यूनिट फ्री बिजली देने का संकल्प लिया है. इसके लिए कल से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएंगे और सरकार बनने के बाद 3 सौ यूनिट बिजली का बिल माफ होगा ।
अखिलेश यादव का ऐलान
अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने कहा कल से सपा का ‘नाम लिखाओ’ अभियान चलेगा। फ्री बिजली के लिए कल से घर-घर अभियान चलेगा, घर-घर नाम रजिस्टर्ड करने के लिए अभियान चलेगा, जिनके पास कनेक्शन नहीं वो लोग भी नाम लिखाएं, फ्री कनेक्शन फ्री बिजली दी जाएगी।
सपा लगातार जनता के बीच अपने मेनोफेस्टो के एक एक संकल्प के जरिये फायदा देने की योजनाओं को गिना रहे है। सपा का पहला संकल्प 300 यूनिट तक घरेलू बिजली कनेक्शन को फ्री करने का वादा कर चूके हैं। तो किसानों को मुफ्त सिंचाई के साथ एमएसपी बिल गारंटी का कानून लाने के साथ ही 15 दिन में गन्ने का भुगतान करने का वादा भी कर चुके हैं। 300 यूनिट फ्री देने के लिए रजिस्ट्रेशन का अभियान कल से सपा चलाएगी जिसके लिए सपा के राट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन करने का आह्वाहन किया है।
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना नाम रजिस्टर्ड कराएं bit.ly/3fxcI6z
