सीएम योगी के साथ बुलंदशहर में अमित शाह, इन खास लोगों को करेंगे संबोधित

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर/अलीगढ़ : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज यानि बुधवार को अलीगढ़ में होंगे. दोनों नेता तालानगरी में डेढ़ घंटे तक बृजप्रांत के 14 जिलों से आने वाले बूथ अध्यक्षों व प्रभारियों को संबोधित करेंगे. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है.

अमित शाह के ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के नारे को अपनाकर पार्टी सबसे निचले पायदान तक काम करती आई है. इसी क्रम में बूथ स्तर पर पहली बार बूथ अध्यक्ष-प्रभारी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं. बुधवार को तालानगरी स्थित ग्राउंड में होने वाले सम्मेलन में प्रशासनिक दृष्टि से बृजप्रांत के 14 जिलों की इकाइयां शामिल होंगी. सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलग-अलग जिलों के बूथ अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे.

तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे तालानगरी स्थित कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए हैलीपेड पर योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर उतरेगा. 12 बजकर 50 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर ही दूसरे हैलीपेड पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पहुंचेंगे. ढाई बजे तक बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे और दोपहर साढ़े तीन बजे योगी व शाह हैलीकॉप्टर से बुलंदशहर के लिए प्रस्थान करेंगे.

मंगलवार को प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक की. इस दौरान ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश पदाधिकारी डॉ. तरुण त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला, सांसद सतीश गौतम, एटा सांसद राजवीर सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख टप्पल शशि सिंह, ब्रज क्षेत्र मंत्री चौधरी सत्येन्द्र पाल सिंह, सर्व व्यवस्था प्रमुख मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

25 मिनट तक रहेगा आरक्षित समय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अमित शाह के मिनट टू मिनट कार्यक्रम में दो बजकर 35 मिनट से तीन बजे तक 25 मिनट तक का समय आरक्षित रखा गया है. इस समय में मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों व अफसरों से वार्ता भी कर सकते हैं.

चने की दाल और गाजर-मटर-मैथी की सब्जी है मेन्यू में शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भोजन का मेन्यू मंगलवार को जारी कर दिया गया. स्थानीय स्तर पर उनके खाने की व्यवस्था का जिम्मा प्रेमी कैटर्स को मिला है. मुख्यमंत्री लंच में गाय के दूध का मठ्ठा, चने की दाल, गाजर-मटर-मैथी की सब्जी, मिस्सी रोटी लेंगे. मीठे में गाजर का हलवा रखा गया है. खाना स्टील के बर्तन में परोसा जाएगा. मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष व 15 लोगों के खाने की भी व्यवस्था की जा रही है.

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
12:30 पर मुख्यमंत्री का तालानगरी हैलीपेड पर आगमन
12:50 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का तालानगरी हैलीपेड पर आगमन
01:00 पर कार्यक्रम स्थल के मंच पर आगमन
01 से 2:30 बजे तक बूथ सम्मेलन को संबोधित करना
02:35 से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित
3:30 बजे बुलंदशहर के लिए प्रस्थान

‘ना बनवाई सड़कें, ना किया कोई काम, सांसद महोदय बाहर जाओ’

इस जिले में मिले राम नाम के पत्थर, दर्शन के लिए उमड़े भक्त

जेल से बधाई संदेश दे रहा हिंसा का आरोपी योगेश राज, शहर में लगे होर्डिग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *