नई दिल्ली : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं. बुधवार को आधिकारिक तौर पर बिग बी ने उत्तर प्रदेश के 1398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है. अमिताभ ने इस बारे में खुद जानकारी दी है. अपने ब्लॉग पर किसानों के कर्ज माफी की जानकारी देते हुए अमिताभ ने लिखा, ‘‘किसान लगातार संकट से जूझ रहे हैं, इसलिए उनके कुछ बोझ को कम करने की इच्छा थी.’’
किसानों को मुंबई के लिए किया आमंत्रित
खबर है कि किसानों का कर्ज चुकाने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक निजी बैंक के साथ टाईअप किया है. अमिताभ इन किसानों से खुद 26 नवंबर को मुलाकात कर बैंक के पत्र सौंपेंगे. इन पत्रों को सौंपने के लिए अमिताभ ने कुछ को मुंबई के लिए आमंत्रित किया है. यूपी से मुंबई तक के सफर में किसानों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए उन्हें पूरा एक डिब्बा बुक करवाकर दिया गया है.
VIDEO: एक साल की मासूम के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, फिर…
पहले भी चुका चुके हैं किसानों का कर्ज
कई सरकारी और गैरसरकार संस्थाओं से जुड़े अमिताभ बच्चन पहले भी कर्जदार किसानों की मदद कर चुके हैं. इससे पहले अप्रैल में उन्होंने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाया था. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में सूखाग्रस्त किसानों की मदद की थी. अमिताभ बच्च्चन आंध्र प्रदेश के किसानों को मदद करके उनकी हताश जिंदगी में उमंग के अंकुर बो चुके हैं. उत्तर प्रदेश के अलावा ‘बिग बी’ अगले चरण में दूसरे राज्यों को कर्जदार किसानों की भी मदद करेंगे. इसमें बिहार, मध्यप्रदेश, और दक्षिणी राज्यों के किसान शामिल होंगे.
