जुमे की नमाज पर कोरोना कहर, AMU ने जारी किया नोटिस

अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने एक नोटिस जारी करते हुए सभी छात्रों और कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वो फ्लू का कोई भी लक्षण होने पर परिसर की मस्जिदों में होने वाले जुमे की नमाज से दूर रहें. नोटिस के मुताबिक, लोगों को नमाज के दौरान एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर बैठने के लिए कहा गया है और बीच-बीच में एक पंक्ति भी छोड़ने के लिए कहा गया है. नोटिस में यह भी कहा गया है कि फ्लू के लक्षण वाले लोगों को अपने घरों में नमाज अदा करनी चाहिए.

‘वजू भी ना करें नमाजी’

‘स्टूडेंट्स वेलफेयर’ के डीन मुजाहिद बेग ने छात्रों और शिक्षकों से आग्रह किया है कि वो मस्जिदों में ‘वज़ू’ यानि सामूहिक रूप से हाथ न धोए. बेग ने कहा, “लगभग 11 शिक्षक और 48 छात्र, जो एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने गए थे, लौटने के बाद उनकी जांच की जाएगी कि क्या उनमें कोई फ्लू जैसे लक्षण विकसित हो रहे हैं.” उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अलग-थलग रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पूरे परिसर में पर्चे वितरित किए गए हैं.

परिसर में है 20 मस्जिद

एएमयू परिसर में लगभग 20 मस्जिदें हैं और 20,000 छात्र और शिक्षक जो परिसर में रहते हैं, इन मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं. इस बीच, एएमयू मेडिकल कॉलेज ने कोरोना वायरस के लक्षणों की जांच के लिए एक अलग ओपीडी की स्थापना की है.

 

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *