बसपा ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मायावती के भतीजे आनंद भी करेंगे प्रचार

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

लखनऊः लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट को जारी कर दिया है. इस लिस्ट में 20 नेताओं के नाम को शामिल किया गया है. लिस्ट में पहला नाम बसपा सुप्रीमो मायावती का है. वहीं. दूसरा नाम सतीश मिश्रा का है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में मायावी के भतीजे आकाश आनंद का नाम भी शामिल है.

मायवती और सतीश मिश्रा के बाद तीसरे नंबर पर आकाश आनन्द का नाम रखा गया है.

लोकसभा चुनाव 2019: भ्रम और भेड़चाल से ना निकले तो नहीं बदलेंगे मुस्लिमों के हालात!

कौन है आकाश आनंद
आकाश आनंद मायावती के भाई आनंद कुमार के बेटे हैं. लंदन से एमबीए करने वाले आकाश की बीएसपी की राजनीति में अचानक एंट्री नहीं हुई है. मायावती ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के बाद सहारनपुर की रैली में सुनियोजित तरीके से उनको लॉन्च किया था. मेरठ सहित कुछ रैलियों में सार्वजनिक मंच से उन्हें पेश किया गया. तभी मायावती ने अपने काडर के बीच संदेश दे दिया था कि आने वाले दिनों में आकाश की पार्टी में भूमिका अहम हो सकती है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *