अगौता क्षेत्र के लुहारली से लापता मिस्त्री का शव बरामद

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: अगौता थाना क्षेत्र के गांव लुहारली निवासी मंगलवर दोपहर से लापता एक राजमिस्त्री का शव ईख के खेत मे पड़ा मिला. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय भेज दिया है. मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है. बता दे कि गांव लुहारली निवासी चंद्रपाल जाटव 55 वर्ष देहात क्षेत्र में राज मिस्त्री का काम करता था.

मंगलवार से लापता था मिस्त्री

वह मंगलवार की दोपहर घर से गांव में जाने की बात कहकर गया था. देर शाम उसके न लौटने पर परिजनों को  काफी चिंता हुई. सुबह परिजनों ने उसकी तलाश की. लेकिन कोई पता नही चल सका. बुधवार शाम बुलंदशहर-अगौता- सैदपुर मार्ग स्थित लुहारली गांव के बाहर सड़क किनारे एक गन्ने के खेत मे अधेड़ का शव पड़ा हुआ देखा.

पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

सूचना पर ग्रामीण और अगौता पुलिस मौके पर पहुँची।ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त चंद्रपाल के रूप में की. मृतक के शरीर पर करंट के निशान थे. लेकिन घटनास्थल के आसपास बिजली का कोई तार नही था. जिस कारण मृतक की करंट लगाकर हत्या करके उसके शव को यहां लाकर डाल गए है. मृतक की पत्नी शांति देवी ने पति की हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए बुलंदशहर से नीरज शर्मा की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *