ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. आज आपका राशिफल क्या कहता है. 23 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल.
मेष- आज प्यार के मामले में संबंध बिगड़ने का डर बना हुआ है. करियर बिजनेस और नौकरी के लिए समय अनुकूल है. आज संतान की तबियत बिगड़ने के आसार नजर आ रहे हैं. बाहर जाने का योग बन रहा है. छात्रों को पूरी मेहनत के बाद ही सफलता मिल पाएगी.
वृषभ- सेहत के मामले में आज का दिन और दिनों से बेहतर होगा. आपकी सेहत सामान्य रहने वाली है. आज आप अपने प्रेम के प्रति आकर्षित होंगे. साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी. मां का स्वास्थ्य का कुछ ज्यादा ख्याल रखें.
मिथुन- आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं. आपको आज किसी तरह से चोट लग सकती है. आप थोड़ा सावधानी बरतें. आज आप में से कुछ लोग दोस्तों के साथ का आनंद लेने वाले हैं. किसी बात को लेकर आप चिंतित हैं उस बात को अपने ऊपर हावी न होने दें.
कर्क- परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा बर्ताव करें. आज का दिन अच्छा होगा. मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रसन्नता महसूस करेंगे. आपको काम में मेहनत करने का फल मिलेगा. इससे आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी. रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं.
सिंह- आज आपका दिन आपके लिए मिलाजुला साबित होने वाला है. मन में व्यग्रता और प्रसन्नता दोनों साथ साथ होगी. स्वास्थ्य में सुधार आएगा.तनाव और गुस्से से बचें. वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. धार्मिक कार्यो के प्रति रुचि बढ़ेगी.
कन्या- आज धन कुछ ज्यादा खर्ज होगा. आज आपको घर पर मेहमान आ सकते हैं. अपनों से मनमुटाव भी हो सकता है. आमदनी कम होगी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. आपका कोई अपना मदद के लिए आपके पास आ सकता है.
तुला- जीवनसाथी की भावनाओं को दरकिनार करना महंगा पड़ सकता है. भाग्य आज आपके साथ है. रुके काम पूरे होने की पूरी संभावना है. मान-सम्मान मिलेगा. अचानक धार्मिक यात्रा कर सकते हैं. भाई-बहनों के साथ अपना संबंध और अच्छा बनाने की जरूरत है.
वृश्चिक- किसी तरह के बहस में पड़ने से खुद को बचाएं. आर्थिक लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें, धोखा होने की पूरी संभावना है. पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें. आज आप सुबह से ही ताजगी महसूस करेंगे.
धनु- आज कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा बीतेगा. शत्रुओं पर आपकी जीत आज तय हैं. जमीन जायदाद के सौदे हो सकते हैं. आप अपने फिटनेस को लेकर सजग हो जाएं. व्यापारिक यात्रा सफल साबित रहेगी. परिवार के किसी बच्चे की तबियत खराब होगी.
मकर- आप कोई जल्दबाजी ना करें. सब ठीक होगा. आज आपका तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी. गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा. आज आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.
कुंभ- आपके अपने ही विश्वासघात कर सकते हैं. विद्यार्थियों को सफलता कड़ी मेहनत के बाद ही मिलेगी. आज आपकी सेहत ठीक रहेगी. जीवनसाथी का पूरा साथ भी मिलेगा. परिवार के किसी सदस्य के रिश्ते की बात पक्की हो सकती है. संतानपक्ष की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे.
मीन- नवयुवकों को अत्यधिक परिश्रम करने पर ही धन की प्राप्ति होगी. परिस्थितियां करवट ले रही हैं. ईमानदारी से कार्य करने की शैली ही आपके व्यक्तित्व की पहचान है. आज व्यापार में लाभ मिलेगा. जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे.
एक नजर इधर भी…
उत्तर प्रदेश में फिर उठी कमिश्नरी सिस्टम की मांग, IAS खेमें में मची खलबली!
गुजरात-झारखण्ड के बाद यूपी ने गरीबों को 10% आरक्षण देने के फैसले पर लगाई मुहर
अयोध्या में विहिप की विराट धर्मसभा के लिए पैदल ही नगर में प्रवेश कर रहे रामभक्त
