अलीगढ़: कोरोना के कहर में जहां डॉक्टर भगवान सरीखे काम कर रहे हैं, वहीं अलीगढ़ में एक डॉक्टर के कारनामों ने कलंकित करने का काम किया है. यहां के दीन दयाल अस्पताल के एक डॉक्टर पर चेकअप करने के बहाने कोविड मरीज युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगा है. मरीज की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया और अब डॉक्टर के निलंबन की कार्रवाई की भी तैयारी है.
क्या है पूरा मामला?
गांधीपार्क थानाक्षेत्र के एक व्यापारी की बेटी दिल्ली में जॉब करती है 20 जुलाई को उसकी तबीयत खराब होने वो अलीगढ़ आई और इसी दिन अस्पताल में भर्ती हो गई. 21 जुलाई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई इसके बाद उसे आईसोलेशन बार्ड में रखा गया. पीड़ित का आरोप है कि, 21 जुलाई की रात को हड्डी रोग विशेषज्ञ चेकअप के लिए आए उन्होंने इंजेक्शन लगाने की बात कहते हुए छेड़छा़ड़ की और 22 जुलाई की सुबह फिर आए और इस बार भी जांच के बहाने छेड़छाड़ की इसी बीच ऑक्सीजन वाला कर्मचारी आ गया. और तब डॉक्टर चले गए. तब युवती वे अपने परिजनों को सूचना दी शिकायत के बाद एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह सीओ अनिल समानिया को जांच के लिए भेजा करीब तीन घंटे की जांच और पूछताछ के बाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया ।
