अयोध्या मामला: ‘समझौते पर हम सहमत होंगे, लेकिन पार्टियां नहीं मानने वाली’- इकबाल अंसारी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः अयोध्या के विवादित ढांचे पर मध्यस्थता के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बाबरी मस्जिद पक्षकार इकबाल अंसारी का बड़ा बयान आया है. इकबाल अंसारी का कहना है की दो बार पहले भी समझौते की बात हुई लेकिन बनी नहीं. उन्होंने कहा कि हम समझौते के लिये सहमत है, लेकिन और पार्टियां नहीं मानेंगी. इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या मसले पर लोग राजनीति कर रहे हैं. ऐसे मे सुप्रीम कोर्ट ही निर्णय देगा, वही सही माना जाएगा.

वहीं, अयोध्या श्री रामलला पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा की सुप्रीम कोर्ट की सुलाह की पहल सराहनीय हैं. अयोध्या से हिन्दू-मुस्लिम के बीच भाईचारे का संदेश जाता रहा है. विवादित जमीन को मुस्लिम पक्ष छोड़ दे और उसकी जगह दूसरी जमीन ले ले. इस आधार पर समझौता हो सकता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *