दिल्ली : संसद पर हमला करने वाले आतंकी अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु को कौन नहीं जानता, 12वीं की परीक्षा में अच्छे नंबर लाकर गालिब गुरु पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं, मगर अब भारत पाकिस्तान तनाव के बीच आए गालिब गुरु के बयान ने उन्हें एक बार सुर्खियों में बना दिया है
भारतीय होने पर गर्व
18 वर्षीय गालिब गुरु ने कहा की उन्हें भारतीय होने पर गर्व है, उन्होंने पुरानी यादों को याद करते हुए बताया की पिता की फांसी के वक्त उन्हें बदला लेने के लिए काफी उकसाया गया था, मगर उनकी मां ने उन्हें आतंकी बनने से बचा लिया, अब उनके पास अपनी अलग पहचान हैं, समाज के लोग उन्हें संदिग्ध नहीं बल्कि अच्छी नजरों से देखते हैं
आधार कार्ड भी है मेरे पास
गालिब गुरु ने बताया की उनके पास अब आधार कार्ड भी है, और उन्होंने अब पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है, गालिब ने ये भी बताया की वो 5 मई को होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी मन लगा कर रहे हैं, और उसमें जरुर कामयाब होंगे
विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं
गालिब का कहना है कि अगर उन्हें यहां मेडिकल में प्रवेश नहीं मिला तो वह विदेश जाकर मेडिकल की पढाई करेंगे, इसके लिए उन्हें तुर्की के मेडिकल कॉलेज में स्कॉलरशिप भी मिल सकती है
