भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार, समर्थकों ने किया जोरदार हंगामा

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देवबंद पुलिस ने चंद्रशेखर की गिरफ्तारी 12 मार्च को की है. बीते सप्ताह चंद्रशेखर ने घोषणा की थी कि उनका संगठन पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ लड़ने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करेगा.

जब एक मुट्ठी नमक ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिला दिया !

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद उनके अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है. इस ट्वीट में लिखा है- ‘मैं कमल वालिया राष्ट्रीय महासचिव भीम आर्मी ट्वीट कर रहा हूं. भाई चन्द्रशेखर आज़ाद को पुलिस ने देवबंद से गिरफ्तार कर लिया है सभी साथी बहुजन एकता का परिचय दें शांति बनाए रखें ये बहुजनों की आवाज दबाने की साज़िश है वो माहौल खराब करवाना चाहते है.’

दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर एक दिन होगा चुनाव, जानिए कौन सी है वो तारीख

समर्थकों ने रोकी गाड़ियां
उनके समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियों को थाने की तरफ आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की. पदयात्रा निकलते समय उन्हें गिरफ्तार में लिया गया है. पुलिस ने धारा 144 और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में यह कार्रवाई की है. देवबंद पुलिस ने उन्हें कासमपुर से गिरफ्तार किया है. चंद्रशेखर को देवबंद के किसी स्कूल में रखा जाएगा.

क्यों हुई आजाद की गिरफ्तारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एससी समुदाय के नेता को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वह 15 मार्च को दिल्ली में कांशीराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाना चाहते थे, लेकिन इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं दी गई. आजाद ने बीते सप्ताह घोषणा की थी कि उनका संगठन आने वाले लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का समर्थन करेगा. आजाद ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पिता पर इसलिए सवाल उठाया कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी थीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *